FASTag नियम तोड़ा तो होगा ब्लैकलिस्ट! NHAI ने जारी की एडवाइजरी

3 May 2026

By/: Aaj Tak Auto

FASTag है जरूरी

देश में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए FASTag बहुत जरूरी है. लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर अब परेशानी बढ़ सकती है.

Photo: ITG

NHAI का ऐलान

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने साफ कहा है कि अगर आपने FASTag को सही जगह नहीं लगाया, तो आपका टैग ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है.

Photo: PTI

क्या है FASTag 

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो RFID तकनीक पर काम करता है. जो टोल रोड से यात्रा करने पर ऑटोमेटिक पेमेंट की सुविधा देता है.

Photo: PTI

ऑटोमेटिक कटता है टोल

इसे गाड़ी के फ्रंट विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है ताकि टोल प्लाजा पर लगे सेंसर इसे आसानी से स्कैन कर सकें. इसके जरिए टोल टैक्स अपने आप कट जाता है.

Photo: PTI

एक गलती पड़ेगी भारी

NHAI ने देखा है कि कई लोग FASTag को विंडस्क्रीन पर लगाने के बजाय हाथ में पकड़कर दिखाते हैं. यह तरीका नियमों के खिलाफ है.

Photo: PTI

NHAI की अपील

अथॉरिटी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि FASTag को सही तरीके से विंडस्क्रीन पर ही लगाएं.

Photo:X/@NHAI_Official

NHAI की अपील

NHAI ने यह भी कहा है कि, अगर यूजर नियमों का उल्लंघन करता है तो FASTag को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.

Photo: PTI

क्यों है जरूरी?

विंडस्क्रीन पर सही तरीके से FASTag लगाने से टोल प्लाजा पर स्कैनिंग ईजी और फास्ट होती है. इससे ट्रैफिक जाम नहीं लगता और गाड़ियों की आवाजाही बनी रहती है. 

Photo: PTI

धोखाधड़ी से भी बचाव

साथ ही, इससे धोखाधड़ी की संभावना भी कम होती है, क्योंकि एक ही FASTag को अलग-अलग गाड़ियों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

Photo: PTI

Read Next