कल से महंगा होगा FASTag Annual Pass, अब देने होंगे इतने रुपये
31 Mar 2026
By: Aajtak Auto
1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 1 अप्रैल से फास्टैग (FASTag) की ऐनुअल फीस हाइक का ऐलान कर दिया है.
Video: NHAI
पिछले साल हुआ था लॉन्च
यानी 1 अप्रैल से आपको फास्टैग के सालाना पास के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. पिछले साल सरकार ने ऐनुअल प्रीपेड टोल पास का ऐलान किया था.
Phoot: Getty Images
कितनी थी कीमत?
इसकी कीमत 3000 रुपये रखी गई थी. ये पास 1 साल के लिए मान्य होता है, जिसमें 200 टोल क्रॉसिंग पूरे देश में कवर होती है.
Phoot: Getty Images
कितना हुआ इजाफा?
अब इसकी कीमतों में 75 रुपये का इजाफा कर दिया गया है. पहले इसकी कीमत 3000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 3075 रुपये कर दिया गया है.
Phoot: Getty Images
बढ़ रहे फास्टैग यूजर्स
ये बढ़ोतरी ऐसे वक्त पर हुई है, जब फास्टैग यूजर्स की संख्या बढ़ रही है. देश में इस वक्त फास्टैग सब्सक्राइबर्स की संख्या 56 लाख के पार पहुंच गई है.
Phoot: Getty Images
कहां मिलेगा फायदा?
नए रेट्स सिर्फ नॉन-कमर्शियल व्हीकल्स के लिए मान्य होंगे. इसका फायदा हाईवे और एक्सप्रेसवेज पर मौजूद 1150 फीस प्लाजा पर मिलेगा.
Phoot: Getty Images
नहीं देना होगा टोल
फास्टैग का ऐनुअल पास पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था, जिसकी वजह से बार-बार सफर करने वाला हर बार टोल नहीं देना होगा.
Phoot: Getty Images
200 टोल तक फ्री
इसके तहत यूजर्स को एक बार ऐनुअल रिचार्ज करना होगा. कंज्यूमर्स को इसके तहत 200 टोल क्रॉस करने पर फीस नहीं देनी होगी.
Phoot: Getty Images
कहां से मिलेगा पास
फास्टैग ऐनुअल पास खरीदना बहुत आसान है. इसके लिए एनएचएआई या मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की वेबसाइट पर जाना होगा.
Phoot: NHAI
आसान है खरीदना
आप राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं. यहां आपको कार की डिटेल्स एंटर करनी होंगी और फिर फीस पेमेंट करनी होंगी.
Phoot: Getty Images
Read Next
ये भी देखें
Tata की सबसे सस्ती कार की चल रही टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च
MG ने दिया झटका, 1 अप्रैल से इतनी महंगी होंगी गाड़ियां
बेस मॉडल में भी धांसू फीचर्स, नई Apache लॉन्च, कीमत है इतनी
हार्दिक ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की देश की पहली V-Class कार! कीमत है इतनी