22 April 2026
By: Ashwin Satyadev
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के तेजी से बढ़ते बाजार में अब एक नया और अनोखा नाम जुड़ गया है. Esel ने अपनी नई eUrban इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च कर दी है.
Photo: Esel.com
ऑस्ट्रियन कंपनी Esel की ये इलेक्ट्रिक साइकिल डिजाइन और तकनीक दोनों के मामले में पारंपरिक साइकिलों से बिल्कुल अलग है.
Photo: Esel.com
खास बात यह है कि यह साइकिल न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पूरी तरह लकड़ी (Wooden Bicycle) के फ्रेम पर तैयार की गई है.
Photo: Esel.com
जहां ज्यादातर कंपनियां अपनी ई-साइकिलों में एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल करती हैं, वहीं Esel ने हॉलो टीक वुड लकड़ी की फ्रेम का उपयोग किया है.
Photo: Esel.com
Esel eUrban को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें Basic और Performance मॉडल शामिल हैं.
Photo: Esel.com
दोनों मॉडल में वजन, गियर सिस्टम और टायर में अंतर है. इससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं.
Photo: Esel.com
eUrban Basic मॉडल का वजन 18.5 किलोग्राम है और इसमें 28 इंच के एल्युमिनियम व्हील दिए गए हैं. इसमें 10-स्पीड शिमानो डियोर शिफ्टर लगाया गया है.
Photo: Esel.com
eUrban Performance मॉडल, बेसिक वर्जन से करीब 2 किलोग्राम हल्का है. इसमें 28 इंच के कार्बन व्हील और 11-स्पीड गियर सिस्टम दिया गया है.
Photo: Esel.com
इस साइकिल में रियर व्हील हब ड्राइव मोटर और 350 kWh की बैटरी दी गई है. यह सेटअप 42 Nm का टॉर्क देता है.
Photo: Esel.com
कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में तकरीबन 80 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
Photo: Esel.com
कंपनी के अनुसार बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है.
Photo: Esel.com
दोनों मॉडल में ड्यूल-पिस्टन हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग देते हैं. इसके अलावा बाइक में कार्बन फोर्क सस्पेंशन मिलता है.
Photo: Esel.com
Esel eUrban को चार साइज में पेश किया गया है, जिसमें स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा-लार्ज शामिल हैं.
Photo: Esel.com
eUrban Basic की कीमत करीब 4,700 डॉलर ( तकरीबन4.39 लाख रुपये) रखी गई है.
Photo: Esel.com
वहीं Performance यानी टॉन वेरिएंट की कीमत लगभग 5800 डॉलर (5.41 लाख रुपये) है. हालांकि ये साइकिल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.
Photo: Esel.com