Elvish ने Orry को गिफ्ट की देसी कार, कीमत है इतनी

27 September 2026

By: Aaj Tak Auto

एल्विश-ओरी की दोस्ती

सोशल मीडिया  की दुनिया में Elvish Yadav और Orry की दोस्ती अक्सर चर्चा में रहती है. अब इस दोस्ती ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं.

Photo: PTI

एल्विश का गिफ्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Elvish Yadav ने अपने दोस्त Orry यानी ओरहान अवतारमनी को थार रॉक्स गिफ्ट की है.

Photo: PTI

सरप्राइज गिफ्ट

ओरी को ये सरप्राइज गिफ्ट ऐसे वक्त पर मिला जब वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी नए सीजन के प्रमोशन में बिजी हैं. एल्विश ने ओरी को Thar Roxx गिफ्ट की है.

Photo: Screengrab

बाय-बाय G-Wagon

Orry ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई SUV का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बाय-बाय जी-वैगन हेल्लो थार, दिस रॉक्स!!".

Video: Insta/orry

एल्विश का मैसेज

एल्विश ने नई थार के साथ ओरी के लिए एक हाथ से लिखा हुआ बधाइ संदेश और शुभकामनाएं भी भेजी.

Photo: PTI

नए शो के लिए बधाई

इस मैसेज नोट में लिखा था, "ओरी खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब बधाई, आपका भाई एल्विश भाई." यानी एल्विश ने ओरी को नए शो के लिए खास अंदाज में बधाई दी है.

Photo: Screengrab

G-Wagon से Thar Roxx

इस पूरे सरप्राइज का एक दिलचस्प हिस्सा यह भी रहा कि Thar Roxx मिलने के वक्त Orry अपनी Mercedes-Benz G-Class से बाहर निकले थे.

Photo: Screengrab

एक जैसा रंग

खास बात यह है कि उनकी G-Class और नई Thar Roxx का कलर भी काफी मिलता-जुलता नजर आया.

Photo: Screengrab

कैसी है थार रॉक्स

Thar Roxx, रेगुलर 3-डोर Thar का 5-डोर और ज्यादा प्रैक्टिकल वर्जन है. इसमें लंबा व्हीलबेस दिया गया है, जिसकी वजह से पीछे बैठने वालों को भी पर्याप्त जगह मिलती है.

Photo: Screengrab

प्रैक्टिकल है थार रॉक्स

इसके अलावा इसमें बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. कंपनी ने इसे सिर्फ ऑफ-रोडिंग के लिए नहीं, बल्कि डेली-लाइफ की ड्राइविंग को भी ध्यान में रखकर तैयार किया है.

Photo: Auto.mahindra.com

इंजन ऑप्शन

Thar Roxx में 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk टर्बो-डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Photo: Auto.mahindra.com

पावर आउटपुट

पेट्रोल इंजन 177 hp तक की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है. वहीं डीजल इंजन 172 hp तक की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Photo: Auto.mahindra.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Photo: Auto.mahindra.com

कीमत है इतनी

SUV को रियर-व्हील ड्राइव और 4x4 कॉन्फिगरेशन में भी खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 12.52 लाख रुपये से शुरू होकर 23.52 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Auto.mahindra.com

Read Next