मार्च में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिकॉर्ड बिक्री, हर दिन हुई 6000 से ज्यादा सेल

1 April 2026

By: Aajtak Auto

रिकॉर्ड तोड़ हुई सेल

मार्च 2026 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए एक बेहतरीन महीना रहा है. कंपनियों ने इस महीने रिकॉर्ड नंबर्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा है.

Video: ITG

1.91 लाख हुई बिक्री

सभी कंपनियों ने मार्च महीने में मिलकर 1.91 लाख यूनिट्स को बेचा है. यानी हर दिन औसत 6 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिकी हुई है. 

Photo: atherenergy.com

FY26 में कितनी हुई बिक्री

मार्च में हुई इस बंपर सेल की वजह से वित्तवर्ष 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल सेल 14 लाख यूनिट्स के पार पंहुच गई है, जो 2025 में 11.5 लाख थी. 

Photo: atherenergy.com

टॉप पर TVS

इस महीने टीवीएस ने सबसे ज्यादा 49,300 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचा था. आईक्यूब और हाल में लॉन्च ऑर्बिटर का कंपनी को फायदा मिला है. 

Photo: tvsmotor.com

बजाज का बजा डंका 

दूसरे नंबर पर बजाज है. कंपनी ने सिर्फ चेतक ई-स्कूटर के बदौलत 46 हजार यूनिट्स को बेच दिया है. स्कूटर की सेल 31 परसेंट बढ़ी है. 

Photo: ITG

एथर ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी है, जिन्होंने मार्च में कुल 35,700 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बेचा है. ये पहला मौका है जब कंपनी की सेल 30 हजार के पार पहुंची है. 

Photo: atherenergy.com

Vida की 128% की ग्रोथ

हीरो मोटोकॉर्प के विडा के लिए मार्च का महीना बेहतरीन रहा है. कंपनी की सेल 128 परसेंट बढ़कर 21,500 यूनिट्स तक पहुंच गई है. 

Photo: vidaworld.com

ओला की वापसी 

पांचवें नंबर पर ओला की वापसी हुई है. कंपनी ने मार्च महीने में 10 हजार यूनिट्स बेची हैं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 57 परसेंट कम है. 

Photo: olaelectric.com

रिकॉर्ड सेल हुई है

Greaves के ब्रांड एम्पियर ने इस महीने रिकॉर्ड सेल की है. कंपनी ने 8000 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 41 परसेंट की है. 

Photo: Ampere

मार्च ने बनाया मालामाल

इसके अलावा सिंपल एनर्जी, रिवर मोबिलिटी और बीगौस ऑटो के लिए भी मार्च का महीना अच्छा रहा है. इस महीने में इन कंपनी ने भी रिकॉर्ड बिक्री की है.

Photo: vidaworld.com

Read Next