धड़ाधड़ बिक रहीं SUVs, जून में 106% बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की सेल

02 July 2026

By: Aajtak Auto

e-PV की सेल बढ़ी 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्वीकार्यता बढ़ रही है. ना सिर्फ टू-व्हीलर सेगमेंट में बल्कि लोग इलेक्ट्रिक कारों को भी खरीद रहे हैं. 

Video: MG Motor

जून में बंपर हुई सेल

जून 2026 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल के लिए एक बेंचमार्क मंथ है. ये पहली बार है जब इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल ने 30 हजार का आंकड़ा पार किया है. 

Photo: ev.tatamotors.com

106% बढ़ी बिक्री

ईयर-ऑन-ईयर जून में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल 106% बढ़ी है. जून 2025 में कंपनियों ने कुल 15,203 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: ev.tatamotors.com

5वीं बार 20 हजार पार

वहीं मंथ-ऑन-मंथ इस सेगमेंट की ग्रोथ 12 परसेंट की है. मई 2026 में इस सेगमेंट में कुल 27,977 गाड़ियां बिकी थीं. जून इस साल 5वां महीना है जब सेल 20 हजार से ज्यादा है. 

Photo: ev.tatamotors.com

टाटा-महिंद्रा का दबदबा

टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सेक्टर के सबसे बड़े प्लेयर हैं. टाटा मोटर्स ने पिछले महीने की तरह ही इस महीने भी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं. 

Video: Tata Motors

पहली बार 7 हजार पार

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 7 हजार इलेक्ट्रिक एसयूवी सेल का माइलस्टोन पहली बार हासिल किया है. ये दूसरा महीना है जब कंपनी ने 6 हजार से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

ये भी हैं रेस में...

इसके अलावा मारुति सुजुकी, विनफास्ट और बीवाईडी के लिए भी ये महीना शानदार रहा है. इन कंपनियों ने भी सबसे ज्यादा सेल इस महीने ही की है. 

Photo: marutisuzuki.com

JSW-MG की सेल

जेएसडब्लू-एमजी मोटर इंडिया की बात करें, तो जून में इस कंपनी ने 5,785 यूनिट्स बेची हैं. जून 2025 में कंपनी ने 4,691 यूनिट्स बेची थीं.

Photo: mgmotor.co.in

मारुति सुजुकी की सेल

मारुति सुजुकी ने 1896 ईवी और विनफास्ट ने 1394 ईवी जून 2026 में बेची हैं. इन टॉप-5 प्लेयर्स के अलावा सभी कंपनियों की सेल एक हजार यूनिट्स से कम है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next