6 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली में E85 फ्यूल को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.
Photo: ITG
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पुसा रोड स्थित इंडियन ऑयल आउटलेट पर E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया.
Photo: X/HardeepSPuri
इस E85 पेट्रोल की ख़ास बात ये है कि, ये रेगुलर फ्यूल से काफी सस्ता है. और ये कुछ स्पेशल वाहनों में ही इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: ITG
राजधानी दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. यह मौजूदा E20 पेट्रोल की तुलना में करीब 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है.
Photo: X/HardeepSPuri
लोगों को किसी तरह का भ्रम न हो, इसके लिए पेट्रोल पंप पर अलग ब्रांडिंग और स्पेशल लेबल के साथ E85 फ्यूल को बेचा जाएगा.
Photo: Screengrab
फिलहाल देश में उपलब्ध E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है. वहीं E85 फ्यूल में 85% तक इथेनॉल और केवल 15% पेट्रोल होता है.
Photo: Screengrab
फ्यूल में पेट्रोल की मात्रा कम होने के कारण ही इसकी कीमत काफी कम है. इससे इंपोर्टेड फ्यूल पर निर्भरता कम करने में बड़ी मदद का दावा किया जा रहा है.
Photo: Screengrab
चूंकि इथेनॉल का उत्पादन देश में गन्ने, मक्के और चावल से किया जाता है, इसलिए यह फ्यूल आर्थिक रूप से किसानों के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है.
Photo: Screengrab
शुरुआती चरण में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 से 100 E85 स्टेशन लगाए जाएंगे.
Photo: Screengrab
इसके बाद इस साल के अंत तक लगभग 500 स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.
Photo: Screengrab
ये नया E85 फ्यूल हर वाहन के लिए नहीं है. क्योंकि इस फ्यूल का इस्तेमाल केवल उन्हीं वाहनों में किया जा सकता है जो E85 कम्पलायंट इंजन के साथ आते हैं.
Photo: Screengrab
E85 फ्यूल केवल फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के लिए ही है. वहीं देश में अभी ज्यादातर E20 फ्यूल कम्पलायंट व्हीकल ही मौजूद हैं. इसलिए आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.
Video: ITG
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो बाइक्स (स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स) के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को लॉन्च किया है. इनमें E85 फ्यूल प्रयोग कर सकते हैं.
Photo: ITG
इसके अलावा होंडा की CB300F और सुजुकी की Gixxer SF 250 में भी इस फ्यूल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: ITG
मारुति ने भी अपनी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल को पेश किया है. हालांकि अभी इसे बिक्री के लिए लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन ये कार E100 फ्यूल पर भी चल सकती है.
Photo: ITG