'अप्रैल में खरीदी E20 कार... अब क्या होगा'? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया जवाब

6 June 2026

By; Ashwin Satyadev

देश में 3 बातों की चर्चा

इस समय देश में इथेनॉल, E85 और फ्लेक्स फ्यूल इन तीन बातों की चर्चा खूब हो रही है. बीते कल दिल्ली में E85 फ्यूल को लॉन्च किया गया.

Photo: ITG

E85 फ्यूल लॉन्च

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के पुसा रोड स्थित इंडियन ऑयल आउटलेट पर E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया.

Photo:X/HardeepSPuri

रेगुलर पेट्रोल से सस्ता

नया E85 पेट्रोल चर्चा में इसलिए है, क्योंकि ये रेगुलर पेट्रोल की तुलना में तकरीबन 20 रुपये प्रतिलीटर सस्ता है.

Photo:ITG

कीमत है इतनी

दिल्ली में E85 फ्यूल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. वहीं रेगुलर पेट्रोल की कीमत तकरीबन 102 रुपये प्रतिलीटर है.

Photo:X/HardeepSPuri

आपके लिए उपयोगी?

कम कीमत के चलते E85 फ्यूल आकर्षक तो लग रहा है. लेकिन क्या हर कोई अपने वाहन में इसका इस्तेमाल कर सकता है. 

Photo: Freepik

केवल E85 वाहनों के लिए

बिल्कुल नहीं, E85 फ्यूल केवल उन फ्लेक्स फ्यूल वाहनों में ही प्रयोग किया जा सकता है, जिन्हें E85 कंप्लायंट इंजन के साथ डिज़ाइन किया गया है.

Photo :ITG

E20 वाहनों का क्या होगा?

अब जब E85 बाजार में आ गया है और हर कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता है. तो लोगों की यह भी चिंता है कि, उनके E20 फ्यूल गाड़ियों का क्या होगा.

Vidoe: ITG

पेट्रोलियम मंत्री का जवाब

इसके बारे में खुद प्रेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि, E85 के आने से E20 पेट्रोल की बिक्री बंद नहीं होगी.

Photo:X/HardeepSPuri

मैसेज का किया जिक्र

पुरी ने अपने पास आए एक मैसेज का जिक्र करते हुए कहा कि, "यहां आने से पहले किसी ने मुझसे पूछा... अरे यार अप्रैल में E20 कार खरीदी, अब क्या होगा?"

Photo:X/HardeepSPuri

E20 फ्यूल मिलेगा

हरदीप सिंह ने कहा कि, "E20 कार यूजलेस नहीं है बहुत ही उपयोगी है. वो लंबे समय तक चलेगी. E20 फ्यूल भी बाजार में उपलब्ध होगा."

Photo: PTI

पेट्रोल पंप पर लिखा होगा

पुरी ने कहा कि, "E85 एक अलग टाइप का फ्यूल है, जो केवल E85 वाहनों के लिए है. और पेट्रोल पंपों बड़े और बोल्ड शब्दों में ये क्लीयरली लिखा होगा कि ये E85 फ्यूल है."

Photo: Screengrab

क्यों खरीदें E85

उन्होंने कहा कि, यदि आप पर्यावरण की सुरक्षित और प्रदूषण को कम करने में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आपको E85 वाहन खरीदना चाहिए.

Photo:X/HardeepSPuri

Read Next