20 रुपये सस्ते पेट्रोल पर दौड़ेंगी ये कार-बाइक्स! कीमत है इतनी

8 June 2026

By: Ashwin Satyadev

इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव

देश के एनर्जी और ऑटो सेक्टर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब देश में एक नए किस्म के पेट्रोल की एंट्री हो चुकी है. जो पेट्रोल कम एल्कोहल ज्यादा है.

Vidoe: ITG

E85 फ्यूल लॉन्च

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में दिल्ली के पूसा रोड स्थित इंडियन ऑयल आउटलेट पर E85 फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया.

Photo: X/HardeepSPuri

20 रुपये सस्ता पेट्रोल

नए E85 पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 82.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं रेगुलर पेट्रोल की कीमत तकरीबन 102 रुपये प्रतिलीटर है. यानी E85 लगभग 20 रुपये सस्ता है.

Photo: X/HardeepSPuri

समझें फ्यूल का गणित

आमतौर पर E20, E50, E85 जैसे नाम सुनने को मिलते हैं. यहां E का मतलब इथेनॉल है और उसके बाद दिया गया अंक फ्यूल में मौजूद इथेनॉल का प्रतिशत बताता है. 

Photo: Screengrab

कितना इथेनॉल

जैसे E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है. वैसे ही E85 में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है.

Photo: Screengrab

किन गाड़ियों के लिए E85

E85 फ्यूल रेगुलर पेट्रोल से सस्ता जरूर है, लेकिन ये आम गाड़ियों के लिए नहीं है. तो आखिर किन वाहनों में इसका इस्तेमाल होगा, आइये देखें लिस्ट-

Photo: Screengrab

हीरो-मारुति की तैयारी

हाल ही में मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प ने अपने कुछ फ्लेक्स फ्यूल वाहनों पेश किए हैं. इसके अलावा कुछ मॉडल पहले से भी देश में बिक्री के लिए मौजूद हैं.

Photo: ITG

बेस्ट सेलिंग बाइक

Splendor Flex Fuel में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. E85 फ्यूल पर यह इंजन 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

Hero Splendor Flex Fuel

बढ़ा है पावर

वहीं रेगुलर स्प्लेंडर का E20 इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. यानी नए Flex Fuel मॉडल में पावर थोड़ा बढ़ा है.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें Hero की पेटेंटेड i3S स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

हीरो स्प्लेंडर फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 82,710 रुपये ( एक्स-शोरूम) तय की गई है. जो रेगुलर मॉडल से तकरीबन 5,000 रुपये महंगी है.

Photo: ITG

सबसे सस्ती E85 बाइक

HF Deluxe Flex Fuel में भी 97.2cc का इंजन मिलता है, जो E85 फ्यूल के साथ 6.3 kW की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है.

Photo: ITG

HF Deluxe Flex Fuel

हुए हैं ये बदलाव

इसमें E20 से E85 फ्लेक्स फ्यूल सपोर्ट, नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर और अपडेटेड ECU व फ्यूल सिस्टम दिया गया है.

Photo: ITG

13,315 रुपये महंगी

HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 72,792 रुपये (एक्स-शोरूम) है. जिससे ये देश की सबसे सस्ती E85 बाइक तो है, लेकिन रेगुलर मॉडल से 13,315 रुपये महंगी है.

Video: ITG

जुलाई तक आएंगी बाइक्स

कंपनी का कहना है कि, ये फ्लेक्स फ्यूल बाइक जुलाई तक दिल्ली और महाराष्ट्र में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. बाद में इसे दूसरे शहरों में भी पेश किया जाएगा. 

Photo: ITG

सुजुकी की E85 बाइक

सुजुकी जिक्सर एसएफ की कीमत 2,01,802 रुपये है. इसमें 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड फ्लेक्स फ्यूल इंजन दिया गया है.

Photo: ITG

Suzuki Gixxer SF 250

बंद हो चुकी है ये बाइक

होंडा ने सीबी130 एफ फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लॉन्च किया था. लेकिन हाल ही में इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया गया. इस बाइक में 293 सीसी का इंजन दिया गया था. 

Photo: universalhonda.com

Honda CB350F

मौजूदा मालिकों को लाभ

ये बाइक E85 फ्यूल पर भी चल सकती है. इसके मौजूदा मालिक E85 फ्यूल का लाभ उठा सकते हैं. आखिरी वक्त में इसकी कीमत 1.55 लाख रुपये दर्ज की गई थी. 

Photo: universalhonda.com

E100 पर दौड़ेगी वैगनआर

मारुति वैगनआर देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार है. कंपनी के 1.2-लीटर K12N पेट्रोल इंजन पर बेस्ड यह कार E20 से E100 तक के इथेनॉल ब्लेंडिंग पर चल सकती है. 

Photo: ITG

Wagon R Flex Fuel

कैब एग्रीगेटर के लिए

फिलहाल इसे केवल फ्लीट ऑपरेटरों और ओला-उबर जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Photo: ITG

कीमतों का ऐलान बाकी

अभी मारुति सुजुकी ने इस कार की कीमत का ऐलान नहीं किया है. लेकिन नई तकनीक और मैकेनिज़्म में किए गए बदलाव के चलते ये रेगुलर मॉडल से महंगी होगी.

Photo: ITG

Read Next