E20 पर बवाल जारी, क्या है E25 की तैयारी? सरकार ने बताया प्लान

30 July 2026

By: Aaj Tak Auto

सरकार की अगली तैयारी?

देश में E20 पेट्रोल को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और वाहन मालिकों की शिकायतों के बीच केंद्र सरकार अब अगले फेज की तैयारी में जुट गई है.

Video: ITG

E25 पर सरकार का रूख

सरकार का अगला टार्गेट E25 पेट्रोल को लाना है. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि E25 को जल्दबाजी में लागू नहीं किया जाएगा.

Photo: ITG

क्या है E25

E25 पट्रोल में इथेनॉल का डोज बढ़ेगा. इसमें 75% शुद्ध पेट्रोल और 25% इथेनॉल की ब्लेंडिंग की जाएगी.

Photo: Screengrab

टेस्टिंग फेज में E25

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में बताया गया है कि E25 पेट्रोल इस समय केवल टेस्टिंग फेज में है. 

Photo: Screengrab

तब तक अगला कदम नहीं

मंत्रालय ने कहा है कि "जब तक साइंस अपना काम पूरा नहीं कर लेता, तब तक अगला कदम नहीं उठाया जाएगा."

Photo: Screengrab

हो रही है जांच

वीडियो में बताया गया है कि फिलहाल E25 के लिए इंजन कैलिब्रेशन, फ्यूल सिस्टम की स्ट्रेंथ, जंग लगने की संभावनाओं की जांच की जा रही है.

Photo: Screengrab

कम्पैटिबिलिटी टेस्ट

इसके अलावा इस बात की भी तस्दीक की जा रही है कि, अलग-अलग मटेरियल के साथ इसकी कम्पैटिबिलिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड क्या होंगे.

Photo: Screengrab

मिलकर हो रहा काम

सरकार के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया में ऑटोमोबाइल कंपनियां, ऑयल कंपनियां, इथेनॉल प्रोड्यूसर और रिसर्च संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं.

Photo: Screengrab

जांच के बाद पॉलिसी लागू

हर साइंटिफिक स्ट्डी और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही नई पॉलिसी पर फैसला लिया जाएगा. 

Photo: Screengrab

वैज्ञानिक प्रमाण जरूरी

मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत में अब तक इथेनॉल ब्लेंडिंग से जुड़े सभी फैसले वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर लिए गए हैं और आगे भी यही तरीका अपनाया जाएगा.

Photo: Screengrab

E20 पर शिकायत

पिछले काफी समय से कई वाहन मालिक E20 पेट्रोल को लेकर शिकायतें कर रहे हैं. किसी ने माइलेज कम होने तो किसी ने कंपोनेंट्स खराब होने की बात कही.

Photo: Screengrab

देखें वीडियो

Video:  X/@MIB_India

Read Next