13 October 2026
By: Ashwin Satyadev
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी e-SPRINTO ने अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Sprinto G1 लॉन्च किया है.
Photo: esprinto.in
रेट्रो लुक, दमदार बैटरी और स्मार्ट फीचर्स से लैस इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Photo: esprinto.in
कंपनी ने e-SPRINTO G1 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. ये स्कूटर 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है.
Photo: esprinto.in
स्कूटर के 2.0 kW बैटरी वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है. वहीं, 2.5 kW बैटरी वेरिएंट के लिए 94,999 रुपये खर्च करने होंगे.
Photo: esprinto.in
इसके टॉप 3.0 kW बैटरी वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये तय की गई है. अलग-अलग बैटरी ऑप्शन इस स्कूटर को और बेहतर बनाते हैं.
Photo: esprinto.in
इसका 2.0 kW वेरिएंट सिंगल चार्ज में 80 किमी, 2.5 kW वेरिएंट 100 किमी जबकि 3.0 kW वेरिएंट में 130 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
Photo: esprinto.in
इसमें इको, सिटी और स्पोर्ट सहित 3 ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं. Eco मोड में टॉप स्पीड 30 किमी/घंटा, सिटी मोड में 40 किमी/घंटा और स्पोर्ट मोड में 50 किमी/घंटा है.
Photo: esprinto.in
इसकी पेलोड कैपेसिटी (वजन उठाने की क्षमता) 150 किग्रा है. इसके अलावा, स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर और 165 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.
Photo: esprinto.in
बैटरी को IP67 रेटिंग दी गई है. इसके अलावा कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है.
Photo: esprinto.in
स्कूटर में नेविगेशन की सुविधा भी मिलेगी, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
Photo: esprinto.in
कंपनी अब तक मुख्य रूप से बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सेगमेंट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उपलब्ध करा रही थी. आम ग्राहकों के लिए ये कंपनी का पहला स्कूटर है.
Photo: esprinto.in