16 December 2025
BY: Aaj Tak Auto
Dylect ने भारतीय बाजार में Flow Prime नाम से एक नया प्रेशर वॉशर लॉन्च किया है, जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रोफेशनल लेवल की सफाई का दावा करता है.
Photo: dylect.in
किफायती कीमत और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह मशीन घरेलू यूजर्स और स्मॉल बिजनेस ओनर्स दोनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.
Photo: dylect.in
Dylect Flow Prime को 5,499 की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह प्रेशर वॉशर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Video: dylect.in
Flow Prime में 1,800W की कॉपर-वाइंडिंग मोटर दी गई है. यह मशीन 120 से 130 बार तक का प्रेशर और 6.5 लीटर प्रति मिनट का वाटर फ्लो देती है.
Photo: dylect.in
इस आउटपुट के साथ यह कार, टू-व्हीलर, टेरेस, बालकनी, आउटडोर फर्नीचर, शॉप फ्रंट और घर के फ्लोर की सफाई के लिए उपयुक्त मानी जा रही है.
Photo: dylect.in
Dylect ने Flow Prime में IPX5 वॉटरप्रूफिंग जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है. जिससे पानी में भिगने के बावजूद भी इसका इस्तेमाल सुरक्षित रहता है.
Photo: dylect.in
इसमें ऑटोमैटिक मोटर शट-ऑफ, लंबे समय तक सफाई के लिए हीट प्रोटेक्शन और इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम भी शामिल है.
Photo: dylect.in
कंपनी का दावा है कि इसका ऑप्टिमाइज़्ड फ्लो सेटअप पारंपरिक वॉशिंग तरीकों की तुलना में पानी की खपत को कम करता है.
Video: dylect.in
Flow Prime की एक खासियत यह है कि यह टैप और बाल्टी दोनों तरह के वॉटर सोर्स को सपोर्ट करता है.
Photo: dylect.in
Flow Prime यूनिट के साथ स्प्रे गन, 8 मीटर आउटलेट होज़, 5 मीटर इनलेट होज़, सोप बॉटल, एक्सटेंशन रॉड, मल्टीपल कनेक्टर्स और वॉटर फिल्टर दिया जा रहा है.
Photo: dylect.in
Dylect का दावा है कि उसके पास 1 लाख से ज्यादा यूजर्स का कस्टमर बेस है. कंपनी लगातार प्रेशर वॉशर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
Photo: dylect.in
फिलहाल Dylect के पोर्टफोलियो में 4,499 से लेकर 11,500 तक के 7 मॉडल मौजूद हैं, जो घरेलू इस्तेमाल से लेकर प्रोफेशनल ऑटो डिटेलिंग जैसी जरूरतों को पूरा करते हैं.
Photo: dylect.in
ये डिवाइस उनके लिए भी उपयोगी है जो छोटे स्तर पर कार-बाइक वॉशिंग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं.
Photo: dylect.in