लॉन्च होते ही Sold Out हुई 1 करोड़ की बाइक! यहां हुई डिलीवरी

11 May 2026

By: Aaj Tak Auto

इस बाइक की दुनिया दीवानी

इटली की दो दिग्गज कंपनियों Ducati और Lamborghini ने मिलकर ऐसी सुपरबाइक बनाई है, जिसने लॉन्च होते ही बाइक लवर्स को दीवाना बना दिया.

Photo: ITG

भारत में लॉन्च, कीमत है इतनी

नई डुकाटी पेनिगल वी4 लैम्बोर्गिनी अब भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुकी है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 करोड़ रुपये रखी गई है.

Photo: ITG

मुंबई में डिलीवरी

खास बात यह है कि भारत में इसकी पहली डिलीवरी मुंबई के एक ग्राहक को भी दे दी गई है. 

Photo: ITG

सोल्ड-आउट हुई बाइक

कंपनी का कहना है कि, यह लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक पूरी दुनिया में पूरी तरह सोल्ड-आउट हो चुकी है.

Photo: ITG

इस कार से इंस्पायर्ड डिजाइन

इस बार बाइक का डिजाइन लेम्बोर्गिनी की पहली हाइब्रिड सुपरकार Revuelto से इंस्पायर्ड है. कंपनी ने इस बाइक की दुनिया भर में सिर्फ 630 यूनिट्स बनाई हैं. 

Photo: ITG

एक अलग एडिशन भी

इसके अलावा Speciale Clienti नाम से 63 यूनिट्स का एक अलग एडिशन भी तैयार किया गया है, जिसे केवल Lamborghini कार मालिक ही खरीद सकते हैं.

Photo: ITG

दमदार V4 इंजन 

इस सुपरबाइक में 1,103 सीसी का डेस्मोसिडिसी स्टार्डेल V4 इंजन दिया गया है. यह इंजन करीब 218 bhp की पावर और 122.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

टाइटेनियम साइलेंसर

बाइक में एक्रापोविक टाइटेनियम साइलेंसर और खास इंजन ट्यूनिंग दी गई है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी ज्यादा एग्रेसिव हो जाती है. 

Photo: ITG

इतना है वजन

185 किग्रा वजनी ये बाइक स्टैंडर्ड मॉडल से लगभग 2 किग्रा हल्की है. यही वजह है कि इसका पावर-टू-वेट रेशियो बेहद शानदार माना जा रहा है.

Photo: ITG

कार्बन फाइबर बॉडी

इस बाइक में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है. फेयरिंग, मडगार्ड, चेन गार्ड और हील गार्ड समेत कई हिस्सों में कार्बन फाइबर देखने को मिलता है. 

Photo: ITG

Revuelto जैसे पहिए

बाइक के फोर्ज्ड एल्यूमिनियम व्हील्स का डिजाइन Revuelto के पहियों से मिलता-जुलता है. 

Photo: ITG

Lamborghini टीम ने किया तैयार

इसके अलावा टेल सेक्शन, विंगलेट्स और सीट को भी Lamborghini की डिजाइन टीम के साथ मिलकर खास तरीके से तैयार किया गया है.

Photo: ITG

Read Next