10 August 2026
By: Aaj Tak Auto
प्रीमियम बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. Ducati ने अपनी मशहूर नेक्ड मोटरसाइकिल Monster की नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है.
Photo: ducati.com
ये मॉन्सटर बाइक की फिफ्थ जेनरेशन मॉडल है. इसे कंपनी ने पूरी तरह नए चेसिस और ज्यादा एडवांस तकनीक के साथ पेश किया है.
Photo: ducati.com
भारत में इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 14.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
Photo: ducati.com
खास बात यह है कि नई Monster पहले से हल्की है और इसका वजन सिर्फ 175kg है. तो आइये देखें कैसी है ये नई बाइक.
Photo: ducati.com
नई Monster में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है. इस बाइक में नया 890cc V2 इंजन दिया गया है.
Photo: ducati.com
नया इंजन 111bhp की पावर और 91.1Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जो भारत में कॉम्पैक्ट SUV गाड़ियों के बराबर है.
Video: ducati.com
नया V2 इंजन न केवल मॉडर्न है बल्कि पिछले इंजन (Testastretta Evoluzione) इंजन की तुलना में 5.9kg हल्का भी है.
Photo: ducati.com
इस बाइक की एक और बड़ी खासियत इसका लंबा सर्विस इंटरवल है. Ducati के अनुसार वाल्व-क्लियरेंस की जांच हर 45,000 किमी पर करनी होगी.
Photo: ducati.com
इसमें मोनोकोक फ्रेम दिया गया है. बाइक में डबल-साइडेड स्विंगआर्म भी मिलता है, जिसका डिजाइन Panigale V4 के सिमेट्रिकल हॉलो स्विंगआर्म से इंस्पायर्ड है.
Photo: ducati.com
सस्पेंशन के लिए बाइक में आगे 43 मिमी शोवा अप-साइड-डाउन (USD) फोर्क दिया गया है. पीछे मोनोशॉक मिलता है, जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा है.
Photo: ducati.com
ब्रेकिंग के लिए आगे दो 320 मिमी डिस्क के साथ ब्रेम्बो M4.32 रेडियल कैलिपर्स दिए गए हैं. इसके साथ रेडियल PR18/21 मास्टर सिलेंडर मिलता है.
Photo: ducati.com
आगे फुल-LED हेडलैंप दी गई है, जिसका डिजाइन काफी मॉडर्न और रोबोटिक नजर आता है. इसमें DRLs और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स भी मिलते हैं.
Photo: ducati.com
सीट की ऊंचाई भी 5 मिमी करते हुए 815 मिमी रखी गई है. इससे छोटे कद वाले राइडर्स को भी बाइक चलाने में आसानी होगी.
Photo: ducati.com
बाइक में डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हिली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: ducati.com
इसके अलावा डुकाटी क्विक शिफ्ट 2.0 भी मिलता है, जिससे क्लच का इस्तेमाल किए बिना तेज गियर शिफ्टिंग की जा सकती है.
Photo: ducati.com
टेक्नोलॉजी पैकेज में क्रूज कंट्रोल और मल्टीमीडिया सिस्टम भी उपलब्ध है. राइडर के सामने नई 5-इंच फुल-TFT इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन दी गई है.
Photo: ducati.com