3 September 2026
By; Ashwin Satyadev
सड़क पर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों के लिए आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
Photo: PTI
सरकार ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.
Video: ITG
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइवर के लाइसेंस में निगेटिव पॉइंट जोड़े जाएंगे. अगर इन पॉइंट्स की संख्या तय सीमा से ज्यादा हुई तो लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है.
Photo: ITG
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित SIAM के एक कार्यक्रम में इस नए प्रपोजल की जानकारी दी.
Photo: Screengrab
गडकरी ने कहा कि सरकार एक ग्रेडेड पॉइंट सिस्टम लाने पर विचार कर रही है, जिसका मकसद बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों की पहचान करना है.
Video: ITG
नए नियम के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले के DL में निगेटिव पॉइंट जुड़ेगा. जैसे-जैसे वॉयलेशन की संख्या बढ़ेगी, ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई भी सख्त होती जाएगी.
Photo: Screengrab
एक तय सीमा तक पॉइंट जमा होने पर लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है. वहीं, गंभीर या लगातार नियम तोड़ने के मामलों में लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है.
Photo: Freepik
गडकरी ने कहा कि, अच्छे ड्राइविंग रिकॉर्ड वालों को फायदा भी मिल सकता है. ऐसे ड्राइवरों को बीमा कंपनियों की तरफ से प्रोत्साहन दिया जा सकता है.
Photo: Getty
सरकार पिछले कुछ महीनों से इस तरह के ग्रेडेड या निगेटिव पॉइंट सिस्टम पर काम कर रही है. इसका उद्देश्य ऐसे लोगों पर नजर रखना है जो नियम तोड़ते हैं.
Photo: Freepik