गर्मी की वजह से कम हो जाता है गाड़ी का माइलेज? ये है हकीकत

21 May 2026

By: Aajtak Auto

धीरे-धीरे उड़ रहा पेट्रोल? 

गर्मी के मौसम में धूप में खड़ी कार ओवन जैसी महसूस होती है. कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या तेज धूप में गाड़ी खड़ी करने से पेट्रोल भी धीरे-धीरे उड़ने लगता है?

Photo: ITG

क्या गर्मी है विलेन? 

दरअसल, गर्मी में कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी गाड़ी का माइलेज पहले से कम है. तो क्या इसकी वजह गर्मी और धूप हैं.

Photo: ITG

क्या है इसकी वजह? 

वैसे तो माइलेज गिरने की सबसे बड़ी वजह ड्राइविंग का तरीका और ट्रैफिक कंडीशन है. लेकिन एक वजह फ्यूल एवापोरेशन भी है. 

Photo: ITG

पेट्रोल होता है एवापोरेट

दूसरे लिक्विड की तरह पेट्रोल भी गर्मी या हवा के संपर्क में आने पर भाप बनकर उड़ता है. ये प्रक्रिया धीमी होती है, लेकिन वक्त से साथ नुकसान बड़ा हो सकता है. 

Photo: ITG

धीरे-धीरे होता है एहसास

आसान भाषा में कहें, तो हर दिन थोड़े पेट्रोल के कम होने का एहसास आपको हर दिन तो नहीं लेकिन एक दिन जरूरत हो सकता है. 

Photo: Unsplash

कुछ पेट्रोल कम हो जाता है

चूंकि गर्मी की वजह से पेट्रोल का वाष्पीकरण होता है, तो लंबे वक्त तक गाड़ी के धूप में खड़े रहने पर आपकी गाड़ी का कुछ पेट्रोल कम हो सकता है.

Photo: Unsplash

कई वजहों से होता है ऐसा

फ्यूल एवापोरेशन के कई सोर्स हो सकते हैं. इसमें से एक फ्यूल टैंक खुद है. अगर टैंक ठीक तरीके से बंद नहीं है, तो इससे फ्यूल एवापोरेट हो सकता है. 

Photo: Unsplash

गैस कैप का खराब होना

गैस कैप के डैमेज होने या फिर लूज होने पर भी पेट्रोल भाप बनकर उड़ सकता है. नई गाड़ियों में गैस कैप सील सिस्टम के साथ आता है, जो एवापोरेशन को रोकता है.

Photo: Unsplash

कैसे बचा सकते हैं आप

ऐसी स्थिति में आपको गैस कैप ठीक से बंद करना चाहिए. इसके अलावा गाड़ी को छांव में पार्क करें और तेल तब भरवाएं जब तापमान कम हो. 

Photo: Unsplash

AC का भी पड़ता है असर

गर्मी में माइलेज कम होने का एक बड़ा कारण एसी भी है. चूंकि गर्मी में एसी का इस्तेमाल ज्यादा होता है, तो इसका भी काफी असर माइलेज पर पड़ता है.

Photo: Unsplash

Read Next