2 May 2026
By: Aaj Tak Auto
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अब सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. सालों से जिस ‘मिसिंग लिंक’ का इंतजार था, वह आखिरकार पूरा हो गया है.
Photo: X/Dev_Fadnavis
इससे अब ट्रैफिक जाम, खतरनाक मोड़ और बारिश के मौसम की परेशानियों से काफी राहत मिलने वाली है.
Photo: PTI
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे हर दिन हजारों गाड़ियों का बोझ संभालता है. लेकिन इस रास्ते पर एक हिस्सा ऐसा था जहां अक्सर जाम, बॉटलनेक और हादसों की वजह बनता था.
Photo: PTI
खासकर पीक टाइम और मानसून में हालात और खराब हो जाते थे. यही हिस्सा ‘मिसिंग लिंक’ के नाम से जाना जाता था, जिसे अब पूरी तरह तैयार कर लिया गया है.
Photo: PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. यह नया लिंक 2 मई की सुबह से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.
Photo: X/Dev_Fadnavis
इसके शुरू होने से मुंबई और पुणे के बीच जर्नी अब ज्यादा फास्ट, सेफ और भरोसेमंद हो जाएगी.
Photo: PTI
इस प्रोजेक्ट में लंबे सुरंग, ऊंचे पुल और बेहतरीन रोड डिजाइन शामिल हैं. इससे खतरनाक मोड़ों को हटाया गया है और रास्ता ज्यादा सीधा और स्मूथ बनाया गया है.
Photo: X/Dev_Fadnavis
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री खुद एक लग्जरी और पावरफुल एसयूवी Mercedes-AMG G63 चलाते नजर आए.
Photo: X/Dev_Fadnavis
यह गाड़ी अपनी ताकत और शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है. खास बात यह है कि इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल 2026 का है, यानी उद्घाटन के समय यह सिर्फ 2 दिन पुरानी थी.
Video: X/Dev_Fadnavis
इस SUV में 4.0 लीटर V8 इंजन दिया गया है, जो 585 HP की पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है.
Photo: PTI
ये SUV भारी-भरकम होने के बावजूद सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है.
Photo: PTI
इस SUV की कीमत करीब 3.60 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसे देश की सबसे महंगी और प्रीमियम गाड़ियों में शामिल करती है.
Photo: PTI