अब स्कूटर में भी मिलेगा Airbag, लिपटकर बचाएगा जान 

16 June 2026

By: Aajtak Auto

एयरबैग वाले स्कूटर

जब बात एयरबैग की आती है, तो लोगों की नजर में सिर्फ कार की तस्वीर बनती है. लेकिन अब स्थिति बदल रही है, अब स्कूटर में भी एयरबैग देखने को मिल रहे हैं.

Photo: Yamaha 

चल रहा है काम 

एक कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. हम बात कर रहे हैं ऑटोलिव की, जो स्कूटर और बाइक्स के लिए एयरबैग तैयार करने पर काम कर रही है.

Photo: Yamaha 

पॉपुलर है ये ब्रांड 

ये कंपनी दुनियाभर की 40 परसेंट कारों के लिए एयरबैग और सीट बेल्ट सप्लाई करती है. ये एयरबैग बहुत ही अलग तरीके से टू-व्हीलर पर काम करेगा.

Photo: Yamaha 

राइडर से चिपक जाएगा

जहां कार के एयरबैग कार में ही अटैच रहते हैं. टू-व्हीलर का ये एयरबैग राइडर से चिपक जाएगा और उसे व्हीकल से गिरने के बाद भी प्रोटेक्ट करता है. 

Photo: Yamaha 

कहां लगेगा एयरबैग? 

ये सिस्टम बहुत ही सिंपल है. इसके लिए एक कॉम्पैक्ट ट्यूब शेप्ड यूनिट को हैंडलबार के पास लगाया जाता है. इसमें ही फोल्डेड एयरबैग, इंफ्लेटर और गैस जनरेटर है. 

Photo: Yamaha 

सेफ रखेगा एयरबैग 

अगर सेंसर क्रैश डिटेक्ट करता है, तो एयरबैग तुरंत ही खुल जाएगा और राइडर को कवर कर लेगा. उसे इम्पैक्ट से बचाता है. 

Photo: Yamaha 

यामाहा में आता है ये फीचर

इसका ये मतलब भी है कि अगर राइडर टू-व्हीलर से गिर भी जाता है, उसे एयरबैग चोट से बचाएगा. इस टेक्नोलॉजी का एक रूप Yamaha Tricity 300 में दिखता है.

Photo: Yamaha 

क्यों जरूरी है ये फीचर? 

चूंकि बाइक या स्कूटर चलाने वाले लोग राइडिंग गियर नहीं पहनते हैं, तो ऐसे में एयरबैग का मिलना सेफ्टी का एक एक्स्ट्रा लेयर ऑफर करता है. 

Photo: Yamaha 

एक स्टेप आगे का है प्लान

वैसे तो एयरबैग जैकेट भी आते हैं, लेकिन इसके साथ सबसे बड़ी चुनौती ये है कि क्या लोग इसे पहनते हैं. ऑटोलिव का ये सॉल्यूशन जैकेट पहनने की जरूरत को खत्म करता है.

Photo: Yamaha 

Read Next