14 May 2026
By; Aaj Tak Auto
दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं है. खासकर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है.
Photo: PTI
दिल्ली पुलिस ने पिछले सिर्फ पांच दिनों में रांग साइड ड्राइविंग को लेकर 72 FIR दर्ज की है और 7,249 चालान काटे हैं.
Photo: PTI
पुलिस का कहना है कि यह विशेष अभियान राजधानी में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाया जा रहा है.
Photo: PTI
आमतौर पर गलत दिशा में वाहन चलाने पर चालान काटा जाता है, लेकिन इस बार पुलिस ने कई मामलों में सीधे FIR दर्ज की है.
Photo: PTI
नियम के अनुसार पहली बार रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, जबकि दोबारा गलती करने पर 1,500 रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है.
Photo: PTI
लेकिन अगर किसी की लापरवाही से हादसा होता है, या कोई व्यक्ति बार-बार कैमरे में रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते पकड़ा जाता है, तो मामला गंभीर हो सकता है.
Photo: PTI
ऐसे मामले आपराधिक कानून के दायरे में पहुंच सकते हैं. जिसके बाद कुछ गंभीर मामलों में पुलिस FIR दर्ज कर सकती है.
Photo: PTI
दिल्ली पुलिस ने दिसंबर 2025 से रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में FIR दर्ज करना शुरू किया था. हालांकि हर मामले में तुरंत FIR नहीं की जाती.
Photo: PTI
पुलिस अधिकारी पहले यह जांच करते हैं कि गलती जानबूझकर की गई थी या फिर सड़क पर खराब साइन बोर्ड, गलत दिशा संकेत या कन्फ्यूजन की वजह से ऐसा हुआ.
Photo: PTI
लेकिन पांच दिनों में 72 FIR दर्ज होना यह दिखाता है कि अब पुलिस सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Photo: PTI
गलत दिशा में गाड़ी चलाना सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजहों में से एक माना जाता है. ऐसे मामलों में आमतौर पर आमने-सामने की टक्कर होती है.
Photo: PTI