31 May 2026
By: Aaj Tak Auto
यदि आप भी दिल्ल-एनसीआर में रहते हैं और दिल्ली आना-जाना होता है तो सतर्क हो जाइए. एक छोटी सी लापरवाही न केवल चालान बल्कि FIR भी करवा सकती है.
Photo: PTI
दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चला रही है.
Photo: PTI
इस अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, काली फिल्म वाले शीशों का इस्तेमाल करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई.
Photo: PTI
गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 65 FIR दर्ज की गईं. इसके अलावा रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 7,549 चालान भी काटे गए.
Photo: PTI
पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए गए.
Photo: PTI
पुलिस ने उन वाहनों को भी निशाने पर लिया जिनमें नियमों के खिलाफ काले या टिंटेड ग्लाश विंडो का इस्तेमाल किया जा रहा था. ऐसे 785 वाहनों के चालान किए गए.
Photo: Unplash
शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई. अभियान के दौरान 471 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.
Photo: PTI
पुलिस का कहना है कि ड्रिंक एंड ड्राइविंग सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Photo: AFP
पुलिस के अनुसार यह अभियान दिल्ली के प्रमुख मार्गों, नेशनल हाईवे, कमर्शियल एरिया, मॉल और दुर्घटना संभावित इलाकों में चलाया गया.
Photo: AFP
अलग-अलग जगहों पर तैनात पुलिस टीमों ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की.
Photo: PTI