25 May 2026
By; Aaj Tak Auto
जहां एक तरफ देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है वहीं ट्रैफिक पुलिस इन कड़ी परिस्थितियों में भी लगातार अपनी मुस्तैदी दिखा रही है.
Photo: PTI
यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और आपका दिल्ली आना जाना होता है तो सतर्क हो जाएं. क्योंकि ट्रैफिक पुलिस की नज़र आपकी एक छोटी सी गलती पर टिकी हुई है.
Photo: PTI
ये एक छोटी सी लापरवाही न केवल आपकी गाड़ी को जब्त करवा सकती है, बल्कि आपको मोटे चालान और यहां तक की FIR का भी सामना करना पड़ सकता है.
Photo: PTI
दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसके तहत रांग साइड (Wrong Side) यानी गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों को रोका जा रहा है.
Photo: PTI
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की गई, जिसमें आपराधिक मामले दर्ज करना, वाहन ज़ब्त करना और चालान काटना शामिल है.
Photo: PTI
पुलिस का कहना है कि, हाल ही में चलाए गए इस अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 12,568 चालान किए गए हैं.
Photo: PTI
इसके अलावा 1,179 वाहनों को जब्त किया गया है. इतना ही नहीं इस दौरान तकरीबन 1,170 मामलों में FIR भी दर्ज हुई है.
Photo: PTI
पुलिस का कहना है कि यह विशेष अभियान राजधानी में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाया जा रहा है.
Photo: PTI
नियम के अनुसार पहली बार रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है, जबकि दोबारा गलती करने पर 1,500 रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है.
Photo: PTI
लेकिन अगर किसी की लापरवाही से हादसा होता है, या कोई व्यक्ति बार-बार कैमरे में रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते पकड़ा जाता है, तो मामला गंभीर हो सकता है.
Photo: PTI
ऐसे मामले आपराधिक कानून के दायरे में पहुंच सकते हैं. जिसके बाद कुछ गंभीर मामलों में पुलिस FIR दर्ज कर सकती है.
Photo: PTI
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, लोग रांग साइड ड्राइविंग न करें और नियमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित ड्राइविंग करें.
Photo: PTI