7 September 2026
By: Aaj Tak Auto
अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों में से हैं तो ये ख़बर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि सरकार ने चुपके से एक बड़ा बदलाव कर दिया है.
Photo: PTI
अब इस एक्सप्रेसवे पर हर समय एक जैसी स्पीड लिमिट लागू नहीं है. बल्कि दिन के अलग-अलग समय पर वाहनों की मैक्सिमम स्पीड लिमिट बदल दी गई है.
Photo: PTI
अगर आपको पता नहीं है तो बता दें कि, इस नई व्यवस्था को 15 अगस्त से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू कर दिया गया है.
Photo: PTI
देश में अपनी तरह का यह पहला प्रोजेक्ट है. जिसके तहत टाइम बेस्ड स्पीड लिमिट सिस्टम लागू किया गया है. यानी एक ही सड़क पर दिन और रात में अलग स्पीड लिमिट.
Photo: PTI
इसके लिए डिजिटल स्पीड लिमिट डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर उस वक्त के हिसाब से लागू किए गए स्पीड लिमिट को दिखाया जाएगा.
Video: X/@@AwasthiAwanishK
रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक कारों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 65 किमी/घंटा होगी. इसी दौरान भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 50 Kmph रहेगी.
Video: X/@@AwasthiAwanishK
सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक को देखते हुए कारों की अधिकतम रफ्तार 55 किमी/घंटा और भारी वाहनों की 45 किमी/घंटा तय की गई है.
Photo: Pexels
वहीं, शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कारें अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे.
Photo PTI
बता दें कि, एक्सप्रेसवे पर पहले से लगे पुराने स्पीड लिमिट वाले बोर्ड को पेंट से कवर कर दिया गया है. ताकि लोग नए स्पीड लिमिट के अनुसार वाहन चलाए.
Photo: PTI
सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी CRRI ने एक्सप्रेसवे पर खास सेंसर लगाए हैं. इन सेंसर की मदद से वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक से जुड़ा डेटा जुटाया जा रहा है.
Video: ITG
करीब तीन महीने बाद दोबारा डेटा जुटाया जाएगा. इसके बाद देखा जाएगा कि नई स्पीड लिमिट से ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों में कितना बदलाव आया है.
Video: ITG
अगर कोई वाहन तय स्पीड लिमिट से ज्यादा रफ्तार में चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Video: ITG