ऑर्डर-ऑर्डर! फटाफट निपटेगा ट्रैफिक चालान, इस दिन लगेगी Lok Adalat
2 April 2026
By; Aaj Tak Auto
अच्छी ख़बर...
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गाड़ी का चालान बकाया है, तो आपके लिए अच्छी ख़बर है. आप इसे आसानी से निपटा सकते हैं.
Video: ITG
लोक अदालत का आयोजन
दिल्ली में एक बार फिर स्पेशल लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जहां वाहन मालिक अपने पेंडिंग चालानों को आसानी से निपटा सकते हैं.
Photo: ITG
कब लगेगी लोक अदालत
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DSLSA) के सहयोग से यह स्पेशल लोक अदालत 5 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी.
Photo: PTI
टाइमिंग और वेन्यू
यह लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. शहर के सभी 7 बड़े कोर्ट कॉम्प्लेक्स में इसका आयोजन होगा.
Photo: ITG
ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से अपील की है कि वे इस मौके का लाभ उठाएं.
Photo: X/@@dtptraffic
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप इस लोक अदालत में अपने चालान का निपटारा कराना चाहते हैं, तो पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
Photo: Freepik
टोकन लेना जरूरी
इसके लिए आपको एक टोकन या स्लॉट बुक करना होगा. इसी टोकन के जरिए कोर्ट में आपके केस की सुनवाई होगी.
Photo: PTI
कहां करें टोकन बुकिंग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (delhipolice.gov.in) पर आप लोक अदालत के लिए रजिस्ट्रेशन और टोकन बुक कर सकते हैं.
Photo: Freepik
समय रहते बुकिंग
समय रहते स्लॉट बुक करना जरूरी है, क्योंकि सीमित संख्या में ही मामलों की सुनवाई होती है.
Photo: PTI
Read Next
ये भी देखें
कोई 1.7 लाख तो कोई 210 पर सिमटा, मार्च में किस कंपनी ने कितनी कार बेची
ऑफिस हो या एयरपोर्ट, आपके रूट और लोकेशन पर सर्विस होगी कार
5 स्टार सेफ्टी और बहुत कुछ, ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित SUVs
सख्त हुई सरकार! इस डॉक्यूमेंट के बिना EV पर नहीं मिलेगी सब्सिडी