पेट्रोल पर लगेगा बैन! इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

5 July 2026

By: Ashwin Satyadev

दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी

दिल्ली की हवा को साफ करने की जंग अब सिर्फ ऑड-ईवन या GRAP तक सीमित नहीं रही है. सरकार ने इसके लिए बड़ी तैयारी कर ली है.

Photo: PTI

प्रदूषण के खिलाफ हथियार

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नई ईवी पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को सबसे बड़ा हथियार बनाने की योजना बनाई है.

Photo: PTI

दिल्ली में नई EV पॉलिसी

1 जुलाई से दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Delhi EV Policy) लागू हो चुकी है. जो आगामी 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी.

Photo: ITG

नई सब्सिडी का ऐलान

इसी पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक खरीदने वालों के लिए नई सब्सिडी का ऐलान किया गया है.

Photo: ITG

सब्सिडी पोर्टल लॉन्च

इस पॉलिसी के तहत सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नए सब्सिडी पोर्टल (evsubsidy.delhi.gov.in) को लॉन्च किया है.

Photo: X/@gupta_rekha

60 दिनों के अंदर आएगी सब्सिडी

सरकार का कहना है कि, वाहन मालिक द्वारा अप्लाई किए जाने के 60 दिनों के अंदर ही DBT के जरिए सब्सिडी की राशि सीधे यूजर के बैंक खाते में होगी.

Video: @DelhiGovDigital

पेट्रोल टू-व्व्हीलर पर बैन

नई पॉलिसी के तहत दिल्ली में आगामी 1 अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का ही रजिस्ट्रेशन होगा. यानी पेट्रोल टू-व्हीलर पर बैन लग जाएगा.

Photo: ITG

सब्सिडी को समझना जरूरी

यदि आप भी दिल्ली में रहते हैं तो आपको भी इसके बदलाव के लिए तैयार रहना होगा. लेकिन EV खरीदने से पहले पॉलिसी की सब्सिडी को समझना भी बेहद जरूरी है.

Photo: Vingrop.com

अधिकतम 30,000 रुपये

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की खरीद पर पहले साल अधिकतम 30,000 रुपये, दूसरे साल में 20,000 रुपये और तीसरे साल में 10,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.

Photo: ITG

बैटरी पैक पर बेस्ड सब्सिडी

लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि, ये अधिकतम अमाउंट है, जो कि अलग-अलग बैटरी पैक के आधार पर दिया जाएगा.

Photo: ITG

3 साल अलग-अलग इंसेंटिव

सरकार ने पहले साल प्रतिकिलोवाट बैटरी के लिए 10,000 रुपये, दूसरे साल 6,600 रुपये और तीसरे साल 3,300 रुपये प्रतिकिलोवाट ऑवर (kWh) तय किया है.

Photo: Vingroup.com

कितने तरह के स्कूटर

देश में औसतन कम से कम 2kWh से लेकर अधिकतम 5kWh बैटरी पैक वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

Photo: tvsmotor.com

2kWh पर कितनी बचत

2kWh बैटरी वाले स्कूटरों के ग्राहकों को पहले साल अधिकतम 20,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. वहीं दूसरे साल यह रकम 13,200 रुपये और तीसरे साल 6,600 रुपये हो जाएगी.

Photo: ITG

3kWh बैटरी पैक पर सब्सिडी

इसी तरह 3kWh बैटरी वाले स्कूटरों पर यह रकम पहले साल अधिकतम 30,000 रुपये तक होगी. वहीं दूसरे साल 19,800 रुपये और तीसरे साल 9,900 रुपये होगी.

Photo: Olaelectric.com

एक ही बार मिलेगी सब्सिडी

एक ग्राहक को केवल एक ही बार सब्सिडी मिलेगी. रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि वो पॉलिसी लागू होने के बाद किस साल में वाहन खरीदता है.

Photo: Olaelectric.com

केवल इन्हें मिलेगा लाभ

ये ईवी पॉलिसी केवल दिल्ली में ही लागू हुई है. इसलिए सब्सिडी का लाभ केवल दिल्ली में ही रजिस्टर्ड वाहनों को मिलेगा. 

Photo: ITG

Read Next