इन गाड़ियों पर बैन, हॉर्न पर रोक! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जरूरी नियम

19 April 2026

By: Aaj Tak Auto

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली से देहरादून का सफर. कभी लंबा, थकाने वाला और जाम से भरा हुआ था. लेकिन एक एक्सप्रेसवे ने पूरी तस्वीर बदल दी है.

Photo: ITG

बड़ी राहत

न जाम का झंझट, न थकान, सबकुछ बिल्कुल आराम से. 14 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ ये एक्सप्रेसवे अब यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है.

Photo: ITG

ढाई घंटे में दिल्ली-देहरादून

पहले जहां दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6-7 घंटे से ज्यादा समय लगता था, अब यह सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो सकता है.

Photo: ITG

12,000 करोड़ रुपये खर्च

अक्षरधाम से देहरादून तक फैला 213 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिस पर करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. 

Photo: ITG

नियमों का पालन जरूरी

हालांकि इस एक्सप्रेसवे पर कुछ ख़ास नियम भी बनाए गए हैं, जिसका पालन बेहद जरूरी है. तो आइये जानें क्या है वो नियम और क्यों हैं ये जरूरी.

Photo: ITG

6 लेन की सड़क

इस एक्सप्रेसवे पर 6 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे ट्रैफिक बिना रुके तेजी से चलता है.

Photo: ITG

113 अंडरपास

इसमें 113 अंडरपास बनाए गए हैं ताकि स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो. साथ ही 62 बस शेल्टर, करीब 76 किमी सर्विस रोड और कई एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स दिए गए हैं. 

Photo: ITG

आसान हुई जर्नी

इस एक्सप्रेसवे से हरिद्वार, चारधाम मार्ग, देहरादून और मसूरी जैसी जगहों की जर्नी अब काफी फास्ट और आसान हो गई है.

Photo: ITG

लगेगा जुर्माना

इस एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है. ओवरस्पीडिंग या गलत लेन में चलने पर इलेक्ट्रॉनिक कैमरों के जरिए भारी जुर्माना लगाया जाएगा. 

Photo: ITG

इन वाहनों पर बैन

इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और ट्रैक्टर जैसे वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन है. क्योंकि इस पर हाई-स्पीड में वाहन दौड़ते हैं.

Photo: ITG

वन्यजीवों की सुरक्षा

चूंकि इस एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा जंगलों के बगल से गुजरता है, इसलिए वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं.

Photo: ITG

यहां हॉर्न बजाने पर रोक

राजाजी नेशनल पार्क के 12 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर में हॉर्न बजाने पर भी रोक है.

Photo: ITG

लो-बीम और तय स्पीड

इसके अलावा वन्य जीव वाले इलाके में रात के समय लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करना और तय की गई स्पीड बनाए रखना जरूरी है.

Photo: ITG

निकलने से पहले तैयारी

निकलने से पहले गाड़ी की पूरी जांच करना बेहद जरूरी है. फिलहाल यहां पेट्रोल पंप और EV चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए फ्यूल फुल रखना जरूरी है.

Photo: ITG

साथ रखें पानी, स्नैक्स

अपने साथ पानी, स्नैक्स और फर्स्ट-एड किट जरूर रखें क्योंकि अभी रेस्ट एरिया और फूड कोर्ट पूरी तरह तैयार नहीं हैं.

Photo: ITG

एक्टिव फास्टैग

टोल के लिए FASTag एक्टिव होना चाहिए ताकि रास्ते में देरी न हो. इस एक्सप्रेसवे पर फास्टैग एनुअल पास लागू होगा. जिसकी कीमत 3,075 रुपये है. 

Photo: ITG

एनुअल पास के फायदे

इस पास के जरिए पूरे एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले खत्म हो) तक निशुल्क यात्रा कर सकता है.

Photo: ITG

लेन डिसिप्लिन जरूरी

इस एक्सप्रेसवे पर यू-टर्न लेना, गाड़ी रोकना या रिवर्स करना सख्त मना है. लेन डिसिप्लिन का पालन करना भी बेहद जरूरी है.

Photo: ITG

इमरजेंसी में क्या करें

किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में गाड़ी को किनारे लगाकर हैजार्ड लाइट ऑन करें और हेल्पलाइन पर संपर्क करें.

Photo: ITG

साइन बोर्ड्स पर नज़र

एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा घने जंगलों  वाले इलाके के पास से गुजरता है, इसलिए गूगल मैप्स कभी-कभी सही दिशा नहीं दिखाता. इसलिए साइन बोर्ड्स पर नज़र रखे.

Photo: ITG

Read Next