6 July 2026
By: Aaj Tak Auto
बरसात का मौसम आते ही कई इलाकों से कारों और बाइक में सांप मिलने की खबरें सामने आने लगती हैं. कई बार सांप इंजन कंपार्टमेंट या बोनट के नीचे पाया जाता है.
Photo: PTI
लेकिन बीते दिनों गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया. जहां चलती कार के डैशबोर्ड पर अचानक कोबरा निकल आया.
Photo: Screengrab
राजनगर एक्सटेंशन निवासी मीनाक्षी शर्मा बुधवार सुबह कार से नोएडा अपने ऑफिस जा रही थीं. रास्ते में उनकी नजर कार के डैशबोर्ड पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए.
Photo: Screengrab
दरअसल, कार के डैशबोर्ड पर एक सांप था. वो भी कोई आम सांप नहीं बल्कि एक कोबरा. सांप को देखकर वह घबरा गईं, लेकिन समय रहते कार का इंजन बंद कर वो बाहर आ गईं.
Video: ITG
मीनाक्षी ने एलिवेटेड रोड पर मौजूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद सांप को बाहर निकालकर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर लिया गया.
Photo: Screengrab
ऐसे मामलों में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर सांप गाड़ियों की तरफ क्यों आकर्षित होते हैं और इससे कैसे बचा जाए.
Photo: Screengrab
असल में सांप कार की वजह से नहीं, बल्कि उसे मिलने वाली सेफ्टी और गर्म जगह की वजह से वहां पहुंचते हैं.
Photo: unsplash
बारिश के मौसम में जमीन पर पानी भर जाता है और कई जगहों पर उनके बिल (सांपों का घर) भी खत्म हो जाते हैं.
Photo: unsplash
ऐसे में वे सूखी और सुरक्षित जगह तलाशते हैं. कार का इंजन बंद होने के बाद भी कुछ समय तक गर्म रहता है, जो सांपों को आकर्षित करता है.
Photo: Pexels
कई बार कार के आसपास चूहे या दूसरे छोटे जीव मौजूद हैं, तो सांप उनके शिकार की तलाश में भी वहां पहुंच सकते हैं.
Photo: Pexels
इसके अलावा बोनट के नीचे और इंजन के आसपास ऐसी कई जगहें होती हैं, जहां वे आसानी से छिप सकते हैं.
Photo: Pexels
अगर कार लंबे समय तक एक ही जगह खड़ी रहती है, खासकर खेतों, बगीचों, पार्किंग, खाली प्लॉट, झाड़ियों या घनी हरियाली के पास तो सांप के आने का खतरा बढ़ जाता है.
Photo: unsplash
कार को हमेशा साफ और खुली जगह पर पार्क करें. अगर संभव हो तो बंद गैराज का इस्तेमाल करें. कार के आसपास झाड़ियां, सूखी घास और कचरा जमा न होने दें.
Photo: unsplash
लंबे समय तक खड़ी रहने वाली कार को बीच-बीच में स्टार्ट करें और थोड़ा चलाएं. इससे इंजन कंपार्टमेंट की नियमित जांच भी हो जाएगी.
Photo: unsplash
अगर कार कई दिनों से खड़ी है, तो उसे स्टार्ट करने से पहले बोनट खोलकर एक बार अच्छी तरह जांच लें. पहियों के आसपास और इंजन के नीचे भी नजर डालें.
Photo: unsplash
अगर किसी तरह की फुफकारने की आवाज सुनाई दे या सांप दिखाई दे, तो खुद उसे निकालने की कोशिश बिल्कुल न करें.
Photo: unsplash