25 June 2026
By: Aajtak Auto
बेहतर माइलेज के लिए बहुत से लोग अपनी पुरानी पेट्रोल कार में सीएनजी किट लगवाते हैं. E20 फ्यूल की एंट्री के बाद कई लोग पेट्रोल से सीएनजी पर स्विच करने पर विचार कर रहे हैं.
Video: ITG
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल आता है कि क्या सीएनजी किट लगवाना सेफ है. ये सेफ तो है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ. अगर कुछ बातों का ध्यान ना रखें, तो दिक्कत हो सकती है.
Photo: ITG
किसी भी कार में सीएनजी किट नहीं लगवाई जा सकती है. इसके लिए आपकी कार का सीएनजी कंपैटिबल होना जरूरी है. अगर सीएनजी सपोर्ट नहीं है, तो आपको किट नहीं लगवानी चाहिए.
Photo: tatamotors.com
हमेशा अपनी कार के लिए जेनुइन और ऑथेंटिक सीएनजी किट का इस्तेमाल करें. अगर आप कोई भी किट यूज करते हैं, तो इससे आपका इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.
Photo: tatamotors.com
एक पुरानी कार में सीएनजी लगवाने के लिए हमेशा आरटीओ और एआरएआई अप्रूव्ड किट का ही इस्तेमाल करना चाहिए. ये किट ही आपके लिए सुरक्षित होती हैं.
Photo: ITG
क्योंकि कार में आफ्टर मार्केट किट नहीं लगवाते हैं, तो आपको आरटीओ से अप्रूवल भी चाहिए होगा. जिसके बाद आपकी आरसी (RC) अपडेट होगी.
Photo: ITG
कई बार डीलर किसी पुराने गैस सिलेंडर को आपको बेच देते हैं. शायद आपको ये तरीका सस्ता लगे, लेकिन लॉन्ग टर्म में ये ज्यादा रिस्की और महंगा पड़ सकता है.
Photo: ITG
सीएनजी कारों में गैस लीक की दिक्कत होती है. बाहर से किट लगवाते हुए इसका जरूर ध्यान रखें. साथ ही CNG किट लगवाने से कार की वारंटी प्रभावित होगी.
Photo: marutisuzuki.com
वैसे इन सब से बेहतर एक विकल्प ये भी है कि आप कंपनी फिटेड सीएनजी कार खरीदें. ये विकल्प ज्यादा बेहतर और सेफ है. साथ ही आपकी वारंटी भी सुरक्षित रहेगी.
Photo: tatamotors.com