100 परसेंट बढ़ गई इस कंपनी की सेल, मार्च में बिकी इतनी कारें

12 Apr 2026

By: Aajtak Auto

बड़ी सफलता का इंतजार

भारतीय बाजार में बेहतर वैल्यू पर कारें ऑफर करने के बाद भी सिट्रोएन को अब तक बड़ी सफलता नहीं मिली है. मगर फ्रेंच कारमेकर की स्थिति अब सुधर रही है. 

Photo: citroen.in

100% बढ़ी सेल

ऐसा नहीं है कि कंपनी बहुत ज्यादा सेल करने लगी है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 100 परसेंट तक बढ़ गई है. 

Photo: citroen.in

कितनी यूनिट्स हुई थीं सेल

इस साल मार्च में कंपनी ने कुल 815 यूनिट्स बेची हैं. जबकि पिछले साल मार्च में कंपनी की सेल 407 यूनिट्स पर ही सिमट गई थी. 

Photo: citroen.in

टोटल यूनिट्स की है सेल

ये सेल कंपनी के सभी मॉडल्स को मिलाकर है. कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल कुल पांच मॉडल्स मौजूद हैं, जिसमें एक इलेक्ट्रिक भी है. 

Photo: citroen.in

कितनी हुई सेल?

बात करें मार्च 2026 की, तो कंपनी ने सिट्रोएन सी3 की कुल 648 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल मार्च में इस कार की सिर्फ 120 यूनिट्स बिकीं थी. 

Video: citroen.in

कम बिकीं ये यूनिट्स 

वहीं सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की 76 यूनिट्स इस मार्च में बिकी हैं. जबकि पिछले साल कंपनी ने इस कार की 69 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: citroen.in

कुछ की सेल बहुत कम है

वहीं बसॉल्ट की बात करें, तो इसकी 53 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि इलेक्ट्रिक सिट्रोएन ई सी3 की 38 और सी5 एयरक्रॉस की जीरो यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: citroen.in

फरवरी से कम हुई है सेल

हालांकि, फरवरी 2026 के मुकाबले कंपनी की सेल कम हुई है. फरवरी में कंपनी ने कुल 950 यूनिट्स को बेचा था.

Photo: citroen.in

14 परसेंट की गिरावट है

मार्च में कंपनी की सेल 815 यूनिट्स तक पहुंच पाई हैं. यानी ईयर-ऑन-ईयर तो मार्च में ग्रोथ हुई है, लेकिन मंथ ऑन मंथ 14 परसेंट की गिरावट है.

Photo: citroen.in

Read Next