3 June 2026
Credit: Credit Name
फ्रेंच कार निर्माता Citroen अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी नई Citroen e-C3X को लॉन्च करने जा रही है.
Phoot; citroen.in
लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसकी पहली झलक दिखा दी है. पिछले साल कंपनी ने अपने पेट्रोल मॉडल्स को अपडेट किया था और अब बारी इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3 की है.
Phoot; citroen.co.uk
खास बात यह है कि ये नई कार ऐसे समय में आ रही है जब Tata Tiago EV का नया वर्जन लॉन्च हुआ है. इससे इलेक्ट्रिक कार बाजार में कम्पटीशन बढ़ गया है.
Phoot; citroen.co.uk
पिछले साल Citroen ने अपने कई पेट्रोल मॉडल्स को नया लुक और बेहतर फीचर्स देकर लॉन्च किया था. इन अपडेटेड मॉडलों के नाम के साथ 'X' जोड़ा गया था.
Phoot; citroen.co.uk
ग्राहकों की शिकायत थी कि कारों का बाहरी डिजाइन तो बेहतर हुआ है, लेकिन केबिन और फीचर्स के मामले में वे कम्पटीटर्स से पीछे हैं.
Phoot; citroen.co.in
फीडबैक के आधार पर कंपनी ने बड़े बदलाव किए थे. अब यही बदलाव इलेक्ट्रिक e-C3 में भी देखने को मिलेंगे, जिसे e-C3X नाम दिया जा सकता है.
Phoot; citroen.co.in
इससे पहले पेट्रोल C3 के अपडेटेड X वर्जन को भी तकरीबन 1 लाख रुपये कम दाम में लॉन्च किया गया था. संभव है कि इलेक्ट्रिक वर्जन भी 12 लाख से नीचे आए.
Phoot; citroen.co.uk
टाटा ने भी कुछ ऐसा ही किया है. Tiago EV की शुरुआती कीमत करीब 7 लाख रुपये है, जबकि इसका पिछला मॉडल 8 लाख रुपये में आता था.
Phoot; ITG
एक्सटीरियर डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन नई LED हेडलाइट्स और LED DRLs कार को ज्यादा मॉडर्न लुक दे सकते हैं.
Phoot; citroen.co.uk
नई e-C3X के इंटीरियर में डैशबोर्ड और सीटों पर बेहतर क्वालिटी का लेदरेट फिनिश दिया जा सकता है, जिससे केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम लगेगा.
Phoot; citroen.co.uk
नई e-C3X में 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Phoot; citroen.co.uk
नई e-C3X में बैटरी और मोटर सेटअप पहले जैसा ही रहने की संभावना है. इसमें 29.2kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलेगी, जो 250 किमी की रेंज देता है.
Phoot; citroen.co.uk
कार में पहले की तरह 56 bhp पावर और 143 Nm टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी. इसकी परफॉर्मेंस भी मौजूदा मॉडल जैसी ही रहने की उम्मीद है.
Phoot; citroen.co.uk