8 September 2026
By; Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. टू-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
Photo: Blinq.com
इस बीच फ्रेंच कार निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3X का नया एक्सटेंडेड वेरिएंट लॉन्च किया है.
Photo: Blinq.com
Citroen e-C3X के नए Enhanced वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी रेंज को लेकर हुआ है. कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कार अब 330 किमी रेंज देगी.
Photo: Citroen.com
बता दें कि, इससे पहले इसकी रेंज करीब 320 किलोमीटर थी. यानी नए मॉडल में करीब 10 किलोमीटर की रेंज बढ़ी है.
Photo: Citroen.com
हालांकि, कार के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन या बैटरी पैक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 29.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है.
Photo: Citroen.com
इस कार का इलेक्ट्रिक मोटर 56 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यानी का का परफॉर्मेंस भी पहले जैसा ही है.
Photo: Citroen.com
Citroen e-C3X के साथ कंपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन का भी ऑप्शन दे रही है. जिससे कार की अपफ्रंट कॉस्ट कम हो जाती है.
Photo: Citroen.com
BaaS प्रोग्राम के तहत इस कार की कीमत 6.99 लाख रुपये तय की गई है. इसके अलावा बैटरी रेंटल के तौर पर 2.26/किमी की दर से पेमेंट करना होगा.
Photo: Citroen.com
इसके रेगुलर बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है. जिसमें बैटरी प्राइस भी शामिल है. वहीं टॉप मॉडल 13.26 लाख रुपये से शुरू होता है.
Photo: Citroen.com
Citroen e-C3X पहले से ही कई मॉडर्न फीचर्स के साथ आती है. इसमें LED लाइटिंग, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
Photo: Citroen.com
इसके अलावा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले का सपोर्ट दिया गया है.
Photo: Citroen.com
कार में 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड-कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: Citroen.com