बेस में भी कमाल फीचर्स! Citroen की धांसू कूपे SUV लॉन्च

21 July 2026

By: Aaj Tak Auto

Basalt का नया एडिशन

फ्रेंच कार कंपनी Citroen ने अपने 108वें फाउंडर्स डे के मौके पर भारतीय ग्राहकों के लिए Basalt X कम्फर्ट एडिशन लॉन्च किया है.

Photo: citroen.in

कीमत है इतनी

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स से लैस इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत 8.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Photo: citroen.in

कम खर्च में प्रीमियम फील

कंपनी का कहना है कि यह नया एडिशन उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो कम खर्च में प्रीमियम SUV का फील लेना चाहते हैं.

Photo: citroen.in

कैसा है डिज़ाइन

Basalt X कम्फर्ट एडिशन एक्सटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसका लुक पहले जैसा ही रखा गया है. 

Photo: citroen.in

प्रीमियम हुआ केबिन

हालांकि कंपनी ने केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने पर खास ध्यान दिया है. इसमें अब मेट्रोपॉलिटन बीज लैदर सीटें बतौर स्टैंडर्ड दी गई हैं.

Photo: citroen.in

बेस में भी शानदार फीचर्स

इस एसयूवी के साथ कंपनी ने ख़ास कम्फर्ट AXS पैक दिया है. जो केवल Basalt के बेस 'You' और मिड 'Plus' वेरिएंट में उपलब्ध होगा.

Photo: citroen.in

लैदर सीट

इसमें बीज कलर लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, JBL ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: citroen.in

सेफ्टी फीचर्स

इसके अलावा प्रेडिक्टिव सेफ्टी अलर्ट के साथ ड्यूल डैशकैम और रियर व्यू कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Photo: citroen.in

इंजन और परफॉर्मेंस

Basalt के 'You' वेरिएंट में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 82hp की पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: citroen.in

दूसरा इंजन

वहीं 'Plus' वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 110hp की पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: citroen.in

इनसे है मुकाबला

इस कूपे एसयूवी का मुकाबला टाटा कर्व, हुंडई क्रेटा, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, टाटा सिएरा और रेनॉ डस्टर जैसी गाड़ियों से है.

Photo: citroen.in

Read Next