9,999 रुपये EMI, टर्बो इंजन! लॉन्च हुई धांसू 7-सीटर फैमिली SUV

08 Sep 2026

By: Aajtak Auto

नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च

सिट्रोएन ने कई दिनों तक टीज करने के बाद अपनी एयरक्रॉस एक्स और बेसाल्ट एक्स के नए वेरिएंट्स को रिवील कर दिया है. कंपनी ने पावरट्रेन लाइनअप को एक्सपैंड किया है. 

Photo: citroen.in

बेस में भी टर्बो की पावर

अब तक जो एयरक्रॉस एक्स और बेसाल्ट एक्स का टर्बो चार्ज्ड इंजन मिड स्पेक्स वेरिएंट में मिल रहा था. अब ये बेस वेरिएंट्स से ही मिलेगा. 

Video: citroen.in

दमदार इंजन मिलता है

सिट्रोएन इन दोनों कारों में 110 एचपी की पावर वाला 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर चर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑफर करती है. 

Photo: citroen.in

कम खर्च में मिलेगा

बेस वेरिएंट्स में टर्बो चार्ज्ड ऑप्शन मिलने से कंज्यूमर्स को 1.5 लाख के कम खर्च पर एयरक्रॉस एक्स और 1.58 लाख कम में बेसॉल्ट एक्स मिल जाएगी. 

Photo: citroen.in

टॉप में बेस वाला इंजन

वहीं 82 एचपी पावर वाले नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन को अब टॉप वेरिएंट में भी दे दिया गया है. इससे कंज्यूमर्स सभी फीचर्स के साथ एक सस्ता वेरिएंट मिल जाएगा. 

Video: citroen.in

CNG की भी सुविधा मिलेगी

ध्यान रखें कि कंपनी नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प देती है. सीएनजी की सुविधा डीलरशिप पर रेट्रो फिटमेंट के तहत मिलती है. 

Photo: citroen.in

कम्फर्ट एडिशन पैकेज

साथ ही 20 हजार रुपये का कम्फर्ट एडिशन पैकेज बेस वेरिएंट में मिलता है. इसमें एबिएंट लाइटिंग, 10.25 इंच का टचस्क्रीन और बेज लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है.

Photo: citroen.in

सस्ती EMI का विकल्प 

सिट्रोएन फाइनेंस स्कीम भी ऑफर कर रही है. इसके तहत 9,999 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर बेसाल्ट एक्स रेंज मिलेगी. 

Photo: citroen.in

20 परसेंट डाउनपेमेंट

वहीं एयरक्रॉस एक्स रेंज के लिए 10,555 रुपये की ईएमआई है. ये ईएमआई सिर्फ पहले साल के लिए है और 20 परसेंट डाउनपेमेंट पर कैलकुलेट की गई है.

Photo: citroen.in

कितनी है कीमत? 

ध्यान रखें कि एयरक्रॉस एक्स की कीमत 8.89 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि बेसाल्ट एक्स की कीमत 8.55 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Photo: citroen.in

Read Next