किलर लुक... स्मार्ट फीचर्स! भारत आ रही ALTO जैसी छोटी EV

19 October 2026

By: Aaj Tak Auto

Citroen 2 CV

फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Citroen अपनी सबसे चर्चित कारों में से एक 2 CV को नए अंदाज में वापस लाने की तैयारी कर रही है.

Photo: citroen.com

नए अंदाज में आएगी कार

इस बार यह कार सिर्फ पुराने डिजाइन की यादें ताजा नहीं करेगी, बल्कि मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ नई कहानी लिखेगी.

Photo: citroen.com

भारत आ रही कार

खास बात यह है कि नई Citroen 2 CV को भारत में हैचबैक और पिकअप, दोनों वर्जन में लाने की तैयारी है.

Photo: citroen.com

1948 में आई पहली कार

Citroen 2 CV पहली बार साल 1948 में पेश की गई थी. अपने क्लीन डिजाइन, किफायती कीमत और डेली यूटिलिटी के चलते ये कार खूब मशहूर हुई.

Photo: citroen.com

पेरिस मोटर शो में दिखी कार

नई Citroen 2 CV कॉन्सेप्ट को कंपनी ने इस बार पेरिस मोटर शो में पेश किया है. यह कॉन्सेप्ट एक छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर तैयार किया गया है. 

Photo: citroen.com

कॉम्पैक्ट साइज

साइज के मामले में Alto की याद दिलाती है. इसकी लंबाई 3.76 मीटर है. कंपनी के यूरोपीय पोर्टफोलियो में इसे Ami और C3 के बीच जगह मिलने की उम्मीद है. 

Photo: citroen.com

कम वजन

कंपनी का टार्गेट है कि, इस कार का वजन 1000 किग्रा से कम रहे. ताकि कार से ज्यादा से ज्याद रेंज मिल सके.

Photo: citroen.com

इन बातों पर फोकस

इसके अलावा कंपनी बैटरी, मैन्युफैक्चरिंग और कार के मेंटनेंस को भी कम रखने पर फोकस कर रही है.

Photo: citroen.com

कैसा है डिजाइन

इसमें राउंड शेप हेडलैंप, कर्वी रूफलाइन, राउंड शेप के व्हील आर्च और हाई बॉडी स्टांस देखने को मिलता है.

Photo: citroen.com

कैसा है केबिन

इस केबिन में चौड़ी सीटें, फैब्रिक सनरूफ, रिमूवेबल बास्केट और 8-इंच की टचस्क्रीन दी गई है. इसके अलावा, रेडियो स्पीकर, सिंगल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इसे और बेहतर बनाते हैं.

Photo: citroen.com

क्लीन इंटीरियर

कुल मिलाकर कंपनी ने इसके केबिन को बहुत ही क्लीन रखने की कोशिश की है. ज्यादा फिजिकल बटन का भी खूब इस्तेमाल देखने को मिलता है.

Photo: citroen.com

बैटरी, रेंज 

Citroen ने अभी तक नई 2 CV के पावरट्रेन, बैटरी क्षमता, चार्जिंग टाइम और ड्राइविंग रेंज से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है.

Photo: citroen.com

भारत में कब आएगी कार

हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है. लेकिन कंपनी इंडियन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

Photo: citroen.com

क्या होगी कीमत

यूरोप में इस कार की शुरुआती कीमत करीब 15,000 यूरो रखे जाने का टार्गेट है. जो मौजूदा दर के हिसाब से यह लगभग 16 लाख रुपये बैठती है.

Photo: citroen.com

Read Next