7 June 2026
By; Aaj Tak Auto
कुछ रिश्ते वक्त के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि और मजबूत हो जाते हैं. एक ऐसा ही रिश्ता है CID के दया यानी दयानंद शेट्टी और उनकी SUV के बीच भी है.
Photo: Screengrab
साल 2010 में खरीदी गई यह SUV आज भी उनके गैराज की शान है. इस SUV के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करने के लिए दया ने बाकायदा एक वीडियो शेयर किया है.
Photo: Screengrab
शेट्टी बताते हैं कि, उस समय यह SUV भारतीय बाजार में नई-नई लॉन्च हुई थी. Fortuner खरीदने से पहले उनके पास Innova थी, जिसे उन्होंने काफी भरोसेमंद वाहन बताया.
Photo: Screengrab
हालांकि बाद में उन्होंने अपग्रेड करने का फैसला किया और Fortuner को अपने गैराज में शामिल कर लिया.
Photo: Screengrab
शेट्टी बताते हैं कि पिछले 17 सालों में उन्होंने कई बार इस SUV को बेचने का विचार किया. लेकिन जब बेचने की बात आती तो उनका दिल डूबने लगता.
Photo: Screengrab
उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने कई कारें खरीदीं और उन्हें 5 से 6 साल इस्तेमाल करने के बाद बेच भी दिया, लेकिन Fortuner हमेशा उनके साथ बनी रही.
Photo: Screengrab
एक्टर के मुताबिक Fortuner की सबसे बड़ी खासियत इसकी विश्वसनीयता है. उन्होंने बताया कि वह अक्सर गोवा, बेंगलुरु, गुजरात और केरल जैसे शहरों की लंबी यात्राएं करते हैं.
Photo: Screengrab
Fortuner ने कभी उन्हें निराश नहीं किया. SUV की परफॉर्मेंस, कंफर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और दमदार रोड प्रेजेंस के चलते एक अनोखा रिश्ता बन गया.
Photo: Screengrab
दया ये भी कहते हैं कि, लगभग दो दशक पुरानी होने के बावजूद यह SUV आज भी बिल्कुल नई जैसी है. मैं इसे म्यूजियम में रख दूंगा लेकिन कभी इसे बेचूंगा नहीं.
Photo: Screengrab
Toyota Fortuner अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय SUV है और फिलहाल इसका थर्ड जेनरेशन मॉडल बाजार में बेचा जा रहा है.
Photo: toyotabharat.com
पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 34.76 लाख रुपये से शुरू होकर 50.46 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: toyotabharat.com
Fortuner दो इंजन ऑप्शन में आती है. जिसमें 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन (166 HP की पावर) और 2.8 लीटर डीजल इंजन (204HP की पावर) शामिल हैं.
Photo: toyotabharat.com
इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: toyotabharat.com
इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS के साथ EBD और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: toyotabharat.com
इसके अलावा 4x4 ड्राइव सिस्टम, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार डीजल इंजन इसे ऑफ-रोडिंग और लांग ट्रिप के लिए भी एक बेहतरीन SUV बनाते हैं.
Photo: toyotabharat.com
Video: Insta/thedayashetty