Creta-Currv EV को देगी टक्कर, भारत में नजर आई ये खास कार

25 Mar 2026

By: Aajtak Auto

भारत में हो रही टेस्टिंग

चीन की प्रमुख कार कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल की भारत में इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. इसकी वजह कंपनी के कई मॉडल्स का भारतीय सड़कों पर नजर आना है.

Photo: omodajaecoo.com.au

सीधे नहीं होगी भारत में एंट्री

वैसे चेरी भारतीय बाजार में सीधे नहीं आ रही है. लेकिन एक पार्टनरशिप के तहत कंपनी की गाड़ियां भारतीय बाजार में जल्द ही आएंगी. 

Photo: omodajaecoo.com.au

JSW लाएगा Chery की कार

JSW मोटर्स भारतीय बाजार में कई चेरी प्रोडक्ट्स को सीबीयू और सीकेडी रूट्स से लाएगी. ऐसी ही एक कार Chery Jaecoo J5 है, जो भारत में दिखी है. 

Photo: omodajaecoo.com.au

EV की टेस्टिंग चल रही

इस कार की भारत में टेस्टिंग स्पॉट की गई है. भारत में कार का ईवी वर्जन आएगा. ग्लोबल मार्केट में ये ईवी और ICE दोनों ही ऑप्शन में मिलती है.

Photo: omodajaecoo.com.au

क्रेटा-कर्व से होगा मुकाबला

भारत में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा बीई 6, विनफास्ट वीएफ6 और अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी से होगा. 

Photo: jaecoo.co.uk

कितनी है रेंज? 

ऑस्ट्रेलिया में ये कार 58.9kWh बैटरी पैक के साथ आती है. सिंगल चार्ज में कार 400 किलोमीटर की रेंज क्लेम करती है.

Photo: jaecoo.co.uk

7.7 Sec में पकड़ेगी रफ्तार

इसमें 208 बीएचपी की पावर और 288 एनएम का टॉर्क मिलता है. 0 से 100 Kmph की रफ्तार ये कार सिर्फ 7.7 सेकंड में पकड़ लेती है. 

Photo: jaecoo.co.uk

फीचर्स की होगी भरमार

कार 130KW की डीसी चार्जिंग के साथ आती है. इसमें लेवल-2 ADAS, 540 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और दूसरे फीचर्स मिलेंगे.

Photo: omodajaecoo.com.au

कितनी होगी कीमत? 

भारत में कंपनी इस कार को कुछ बदलाव के साथ लॉन्च कर सकती है. इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

Photo: omodajaecoo.com.au

Read Next