सबसे सस्ती स्पोर्टी लुक्स वाली बाइक्स, Splendor के दाम में लाएं घर

03 Mar 2026

By: Abhishek Mishra

दाम कम, लुक्स जबरदस्त

कम बजट में एक शानदार बाइक बहुत से लोगों की चाहत होती है. क्या हो अगर आप प्रीमियम और स्पोर्टी लुक वाली बाइक्स बजट रेंज में मिल जाएं.

Photo: honda2wheelersindia

ऐसी ही कुछ बाइक्स की एक लिस्ट लेकर हम आए हैं, जो 1 लाख रुपये से कम या फिर आसपास की कीमत पर मिलती है.

Photo: TVS

अगर आप एक स्पोर्टी लुक वाली बाइक चाहते हैं, तो TVS Raider पहला नाम है, जो जेहन में आता है. बल्कि इस सेगमेंट की शुरुआती ही यही से हुई है.

Video: TVS

125cc इंजन वाली इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 84,490 रुपये से शुरू होती है. इसमें ना सिर्फ स्पोर्टी और स्टालिश लुक बल्कि एक दमदार इंजन भी मिलेगा. 

Video: TVS

दूसरा नाम Hero Xtreme 125R का है, जिसकी लॉन्चिंग ने सेगमेंट में कंपटीशन पैदा किया है. ये बाइक 90,652 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा.

Photo: Hero MotoCorp

इसमें आपको 124.7cc का इंजन मिलता है, जो 11.4 bhp की पावर जनरेट करता है. ये बाइक 66 Kmpl का माइलेज देती है.

Photo: Hero MotoCorp

बजाज पल्सर में भले ही Raider और Xtreme वाले लुक्स ना मिलें, लेकिन पावरफुल इंजन मिलेगा. इसकी कीमत 82,420 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Photo: Bajaj Auto

Honda CB 125 Hornet भी एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इसकी कीमत दूसरे प्लेयर्स के मुकाबले ज्यादा है. ये बाइक 1.14 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है.

Photo: honda2wheelersindia

अगर आप सिंपल लुक्स के साथ जाना चाहते हैं, तो Honda SP 125, Hero Glamour X125 जैसे मॉडल्स को देख सकते हैं.

Photo: Hero MotoCorp

Read Next