14 May 2026
By: Aajtak Auto
ईरान युद्ध के बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. भारत में भी लोगों को इसका डर सता रहा है. ऐसे में बेहतर विकल्प दूसरे फ्यूल पर स्विच करना है.
Video: renault.com
हालांकि, ईवी की भारत में अभी बहुत ज्यादा डिमांड नहीं है. लोग इन कारों को पसंद तो कर रहे हैं, लेकिन एक एंट्री लेवल बायर के लिए इसके विकल्प कम है.
Video: renault.com
अगर आप कम कीमत में अपनी पहली कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो बेहतर होगा आप सीएनजी के विकल्पों पर नजर डालें.
Photo: renault.com
सस्ती सीएनजी कारों की लिस्ट में पहला नाम रेनो क्विड का है. वैसे ये कार कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ नहीं आती है. इसकी कीमत 4.29 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: renault.com
दूसरा विकल्प मारुति सुजुकी एस-प्रेसो का है, जिसमें आपको कंपनी फिटेड सीएनजी मिलेगी. इसकी कीमत 4.61 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी अल्टो के10 एक भरोसेमंद नाम है, जो भारतीय सड़कों पर सालों से राज कर रहा है. इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 4.81 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सिट्रोएन सी3 सीएनजी को ट्राई कर सकते हैं. ये भी डीलर फिटेड सीएनजी के साथ आती है, जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: citroen.in
सीएनजी के साथ सेफ्टी वाली कार चाहते हैं, तो टाटा टियागो बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी कीमत 5.53 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: tatamotors.com
वहीं मारुति सुजुकी वैगनआर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है. इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.88 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com