6 एयरबैग की सेफ्टी, ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें 

25 July 2026

By: Aajtak Auto

सनरूफ की खूब डिमांड

सनरूफ इन दिनों ट्रेंडिंग फीचर है. भले ही लोगों को इसकी जरूरत हो या ना हो, लेकिन उन्हें अपनी कार में ये फीचर चाहिए होता है.

Video: tatamotors.com

छोटी कारों में भी मिल रहा 

कार छोटी हो या बड़ी, लोगों की लिस्ट में ये फीचर जरूर होता है. यहीं वजह है कि ज्यादातर मॉडल्स में हमें ये देखने को मिल रहा है. 

Photo: tatamotors.com

सनरूफ वाली सस्ती कार

ज्यादा फीचर का मतलब है कि लोगों को पैसे भी ज्यादा खर्च करने होंगे. ऐसे में अगर आप सनरूफ वाली एक सस्ती कार तलाश रहे हैं, तो हम कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं. 

Photo: tatamotors.com

Tata Altroz

टाटा अल्ट्रोज भले ही अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार ना हो, लेकिन सस्ते में सनरूफ चाहने वालों की लिस्ट में ये कार जरूर होनी चाहिए. 

Photo: tatamotors.com

कितनी है कीमत? 

कार के प्योर एस वेरिएंट में आपको सनरूफ मिलना शुरू होता है. ये वेरिएंट 7,44,990 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है.

Photo: tatamotors.com

Tata Punch 

इसके अलावा टाटा पंच भी एक अच्छा विकल्प है. ये कार भी 6 एयरबैग के साथ आती है और इसमें भी आपको सस्ते में सनरूफ मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

कितनी है कीमत? 

ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. इसके प्योर प्लस एस वेरिएंट में सनरूफ मिलता है, जिसकी कीमत 7,44,990 रुपये एक्स शोरूम है. 

Photo: tatamotors.com

Hyundai i20 

सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार की बात करें, तो हुंडई आई20 को आप खरीद सकते हैं. कार के मैग्ना वेरिएंट से सनरूफ मिलना शुरू है. 

Photo: hyundai.com

सबसे सस्ता ऑप्शन 

हुंडई आई20 मैग्ना की कीमत 6,99,900 रुपये एक्स शोरूम है. इस कार में भी आपको 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है.

Photo: hyundai.com

Read Next