14 May 2026
By; Aaj Tak Auto
बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों के बीच एक ऐसी फैमिली कार चुनना आसान नहीं होता, जो बजट में भी फिट बैठे और चलाने में भी आरामदायक हो.
Photo: Freepik
खासकर शहरों के ट्रैफिक में अब लोग मैनुअल की जगह ऑटोमेटिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
Photo: Freepik
अगर आप भी कम कीमत में ऐसी कार तलाश रहे हैं, जो स्पेस, बढ़िया माइलेज और ईजी ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन दे, तो ये लिस्ट आपके लिए है.
Photo: Freepik
आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बजट फ्रेंडली ऑटोमेटिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपकी डेली राइड को किफायती और आसान बना सकती हैं.
Photo: Freepik
Tata Tiago का ऑटोमेटिक वेरिएंट XTA से शुरू होता है. इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया है. ये कार तकरीबन 20 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
वैगनआर VXI ऑटोमेटिक वेरिएंट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये कार 24 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
Maruti Celerio के ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआत VXI मॉडल से होती है. इसमें 1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये कार 26.68 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
Renault Kwid में 1 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये कार 22 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Renault.co.in
मारुति सुजुकी Alto K10 ऑटोमेटिक वेरिएंट भी VXI मॉडल पर बेस्ड है. 1 लीटर पेट्रोल इंजन वाली ये कार 24 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
Maruti S-Presso का ऑटोमेटिक वेरिएंट VXI मॉडल पर बेस्ड. इसमें 1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है. यह कार 25 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Marutisuzuki.com
यहां सभी कारों की कीमत एक्स-शोरूम के अनुसार है. कारों का माइलेज मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड है. रियल वर्ल्ड में भिन्नता संभव है.
Photo: Marutisuzuki.com