679KM रेंज, 20 मिनट में चार्ज! बड़ी फैमिली के लिए सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारें

20 April 2026

By; Aaj Tak Auto

बदल रहा है ट्रेंड

भारत में अब कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. लोग सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक कारों की तरफ भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

Photo: ITG

बड़ी फैमिली के लिए कारें

खास बात यह है कि अब बड़ी फैमिली के लिए 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों के सस्ते ऑप्शन भी बाजार में आने लगे हैं. 

Photo: ITG

सस्ती 7-सीटर EV

यदि आप भी एक किफायती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं तो हम आपके लिए ऐसी ही कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. देखें लिस्ट-

Photo: Vinfast.com

कीमत 17.99 लाख

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार दो बैटरी ऑप्शन (42 kWh और 51.4 kWh) मिलते हैं. जो 404 किमी और 490 किमी की ड्राइविंग रेंज देते हैं.

Photo: Kia.com

Kia Carens Clavis EV

चार्जिंग टाइम

ये कार 100 kW के डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. जिसकी मदद से इसकी बैटरी 39 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती है.

Photo: Kia.com

Kia Carens Clavis EV

कीमत: 19.95 लाख 

XEV 9S में 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. जो क्रमश: 521 किमी, 600 किमी और 679 किमी की ड्राइविंग रेंज देते हैं.

Photo: Mahindra.com

Mahindra XEV 9S

चार्जिंग टाइम

कंपनी का दावा है कि ये एसयूवी 180kW के डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. जिससे इसकी बैटरी 20 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है.

Photo: Mahindra.com

Mahindra XEV 9S

कीमत: 24.49 लाख

इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार में 60.1 kWh की बैटरी दी गई है, जो 517 किमी की रेंज देती है. इसका फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 201 hp की पावर जेनरेट करता है.

Photo: Vinfast.com

VinFast VF MPV 7

चार्जिंग टाइम

विनफास्ट का कहना है कि DC फास्ट चार्जर के जरिए इस कार की बैटरी महज 30 मिनट में 10-70% तक चार्ज हो सकती है.

Photo: Vinfast.com

VinFast VF MPV 7

कीमत 26.90 लाख

यह कार दो वेरिएंट प्रीमियम और सुपीरियर में आती है. प्रीमियम में 55.4 kWh बैटरी और सुपीरियर में 71.8 kWh बैटरी मिलती है. जो क्रमश: 420 किमी और 530 किमी रेंज देते हैं.

Photo: Byd.com

BYD eMax 7

चार्जिंग टाइम

ये 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार 115 kW डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है. जिसकी मदद से इसकी बैटरी 37 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकती है.

Photo: Byd.com

BYD eMax 7

Read Next