17 July 2026
By: Aajtak Auto
कम बजट में लोग या तो छोटी कार खरीद सकते हैं या फिर किसी सेकंड हैंड कार के लिए जा सकते हैं. लेकिन सभी का परिवार छोटी कार में फिट नहीं हो सकता है.
Video: ITG
ऐसे में भारतीय बाजार में कुछ स्पेशल कारों की एंट्री हुई. ऐसी ही कुछ कारों की एक लिस्ट हम लेकर आए हैं, जो सबसे सस्ती 7-सीटर गाड़ियां हैं.
Photo: renault.co.in
ये कारें कम बजट में बड़े स्पेस के साथ आती हैं. इसका फायदा ये होता है कि लोगों को अपना बजट बढ़ाए बिना ही बड़ी कार मिल जाती है.
Photo: renault.co.in
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम निसान ग्रेवाइट का है. निसान की ये कार 5,73,400 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
Photo: nissan.in
वहीं दूसरा नाम रेनो ट्राइबर का है, जिस पर निसान ग्रेवाइट बेस्ड है. रेनो ट्राइबर की कीमत 5,80,875 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: renault.co.in
अगर आप ग्रामीण इलाके में रहते हैं, तो महिंद्रा बोलेरो को चुन सकते हैं. इस 7-सीटर एसयूवी की कीमत 8.49 लाख से 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: auto.mahindra.com
मारुति सुजुकी अर्टिगा इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी कीमत 8.85 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
इनके अलावा आप महिंद्रा की बोलेरो निओ को भी चुन सकते हैं. ये एक अर्बन एसयूवी है, जो 8.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है.
Photo: auto.mahindra.com
ये भारत में मिलने वाली पांच सबसे सस्ती 7 सीटर गाड़ियां है. जहां ग्रेवाइट और ट्राइबर एक 5+2 सेटअप वाली कार हैं.
Photo: marutisuzuki.com