09 June 2026
By: Abhishek Mishrra
कार खरीदार अब सिर्फ कीमत, माइलेज और टेक फीचर्स पर फोकस नहीं करते हैं. बल्कि कार कितने सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है ये भी बड़ा सवाल होता है.
Video: ITG
यानी लोग अब कार खरीदते हुए सेफ्टी पर भी नजर रखते हैं. हालांकि, एंट्री लेवल या लो बजट कारों के साथ सेफ्टी फीचर्स की कमी एक बड़ा मुद्दा रहता है.
Video: ITG
ऐसे में हम आपके लिए कुछ कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ कम कीमत पर आती हैं बल्कि आपको इसमें बेस वेरिएंट में भी 6 एयरबैग मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
लिस्ट में पहला नाम मारुति अल्टो का है. लोगों के दिलों पर सालों तक राज करने वाली Alto K10 अब 6 एयरबैग के साथ आती है. इसकी कीमत 3.7 लाख से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
दूसरे नंबर पर टाटा कि नई टियागो है. टियागो फेसलिस्ट में कंपनी ने बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग दे दिए हैं. इस कार की कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
Video: ITG
मारुति सुजुकी वैगनआर भी एक बेहतरीन कार है, जो 6 एयरबैग के साथ आती है. इस कार की कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी सेलेरियो पर भी आप विचार कर सकते हैं. ये कार 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है, जिसमें आपको 6 एयरबैग मिल जाएंगे.
Photo: marutisuzuki.com
इसके अलावा निसान की मैगनाइट भी एक अच्छा विकल्प है. ये एसयूवी 6 एयरबैग के साथ आती है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 5.65 लाख रुपये है.
Video: Nissan
हुंडई आई10 भी एक दमदार कार है, जो 6 एयरबैग बेस वेरिएंट से ही ऑफर करती है. इस कार की कीमत 5,59,700 रुपये एक्स शोरूम से शुरू है.
Photo: hyundai.com