6 एयरबैग वाली सबसे सस्ती कार, देती है 33KM का माइलेज 

18 July 2026

By: Aajtak Auto

सेफ्टी भी चाहते हैं लोग

नई कार खरीदने वालों का फोकस अब सिर्फ कम कीमत और ज्यादा माइलेज वाली कारों पर नहीं रहता, बल्कि लोग सेफ्टी का खासा ध्यान रख रहे हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

6 एयरबैग मिलते हैं 

यहीं वजह है कि कंपनियां अपनी कारों के बेस मॉडल में भी 6 एयरबैग देने लगी हैं. इससे लोगों को बेहतर सेफ्टी सस्ती कार में भी मिल रही है.

Photo: marutisuzuki.com

बहुत से लोग खरीदते हैं 

ऐसी ही एक कार की हम चर्चा कर रहे हैं, जो भारत की सबसे सस्ती 6 एयरबैग वाली कार है. बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदते भी हैं.

Photo: marutisuzuki.com

Alto K10 

हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 की. ये भारत में आने वाली सबसे सस्ती कार है, जिसमें 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है. 

Photo: marutisuzuki.com

जून में कितनी हुई सेल?

जून 2026 में इस कार की सेल की बात करें, तो कंपनी ने इसकी 10,388 यूनिट्स को बेचा है. ये ब्रांड की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 की कीमत 3,69,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसे आप मल्टीपल कलर में खरीद सकते हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

CNG में भी आती है कार

ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही विकल्प में आती है. इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 4,81,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज कितना मिलेगा

कंपनी की मानें, तो पेट्रोल में ये कार 24.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं सीएनजी पर कार 33KM का माइलेज देती है. 

Photo: marutisuzuki.com

ऑटोमेटिक भी मिलेगा 

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ऑप्शन में आती है. इसमें ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी मिलती है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next