04 June 2026
By: Aajtak Auto
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर पड़ने वाले भार को बढ़ा दिया है. ऐसे में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो माइलेज को ध्यान में रखना जरूरी हो गया है.
Video: ITG
यहां हम ज्यादा एवरेज देने वाली बजट कारों की चर्चा नहीं कर रहे हैं. बल्कि हमारा फोकस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर है, जो प्रीमियम एक्सपीरियंस ऑफर करेगा.
Photo: toyotabharat.com
यानी आपको सस्ती कारों की लिस्ट यहां नहीं मिलेगा. बल्कि आपको ऐसी कारें मिलेंगी, जो अपने सेगमेंट में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती हैं.
Photo: toyotabharat.com
इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर कारों का माइलेज 22 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा है और आप फुल टैंक में आसानी से 1000Km यानी दिल्ली से पटना तक का सफर कर सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का क्लेम्ड माइलेज 28.65Km/l का है. इसमें 45 लीटर का टैंक मिलता है, जिसे फुल कराकर आप लगभग 1289 Km का सफर कर पाएंगे.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं Honda ZR-V e:HEV का माइलेज 22.8 km/l है और 57 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा. फुल टैंक में ये कार 1300 किलोमीटर चलेगी.
Photo: hondacarindia.com
मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड का माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर है और इसमें 45 लीटर का टैंक मिलता है. फुल टैंक में ये कार लगभग 1259 किलोमीटर चलेगी.
Photo: marutisuzuki.com
टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर हाइब्रिड का माइलेज और टैंक साइज भी ग्रैंड विटारा वाला है. ये कार भी फुल टैंक में लगभग 1259 किलोमीटर चलेगी.
Photo: toyotabharat.com
टोयोटा कैमरी हाइब्रिड का माइलेज 25.49Km/l है. इसमें 50 लीटर का टैंक मिलता है, जिसे फुल कराकर इस एवरेज से 1275 किमी का सफर किया जा सकता है.
Photo: ITG
होंडा सिटी हाइब्रिड का माइलेज 27.26Km/l है और इसमें 40 लीटर का टैंक मिलता है. ये कार फुल टैंक में लगभग 1090KM चल सकती है.
Photo: hondacarindia.com
मारुति सुजुकी इनविक्टो या इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड का माइलेज 23.24Km/l है और इसमें 52 लीटर का टैंक मिलता है. ये कार फुल टैंक में 1208 Km चल सकती है.
Credit: Credit Name