तपती सड़क, 45 डिग्री तापमान… कहीं टायर न हो जाए ब्लास्ट! ध्यान रखें ये बातें

21 May 2026

By: Ashwin Satyadev

गर्मी का प्रचंड रूप

उत्तर भारत में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है.

Photo: ITG

टायर पर दबाव

भारत में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे गाड़ियों के टायर पर दबाव भी बढ़ जाता है. खासकर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर.

Photo: ITG

टायर का ध्यान रखना जरूरी

ऐसे में टायर में नाइट्रोजन भरवाना, सही प्रेशर बनाए रखना और ड्राइविंग स्टाइल पर नज़र रखते हुए कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Photo: ITG

नाइट्रोजन गैस क्यों है फायदेमंद

गर्मियों में आम हवा की तुलना में नाइट्रोजन गैस ज्यादा स्टेबल रहती है. इसका मतलब है कि तापमान बढ़ने पर भी टायर का प्रेशर तेजी से नहीं बदलता.

Photo: Freepik

लंबी दूरी के लिए नाइट्रोजन बेस्ट

नाइट्रोजन में नमी कम होती है, जिससे टायर के अंदर जंग लगने का खतरा भी कम होता है. हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लंबी दूरी के लिए नाइट्रोजन बेस्ट माना जाता है.

Photo: Ashwin Satyadev/ITG

टायर प्रेशर पर रखें नजर

गर्मी में सड़क का तापमान काफी ज्यादा हो जाता है, जिससे टायर के अंदर की हवा फैलती है. अगर पहले से ही प्रेशर ज्यादा है, तो टायर फटने (ब्लास्ट) का खतरा बढ़ जाता है. 

Photo: Freepik

कम प्रेशर भी खतरनाक

वहीं कम प्रेशर होने पर टायर ज्यादा घिसता है और माइलेज भी कम हो जाता है. इसलिए हमेशा कंपनी द्वारा बताए गए PSI के अनुसार ही प्रेशर रखें.

Photo: Freepik

पार्क कार की चेकिंग

अगर गाड़ी लंबे वक्त से पार्किंग में खड़ी हो और आपको लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना हो तो सबसे पहले टायर प्रेशर जरूर चेक करें.

Photo: Getty

एक्सप्रेसवे पर स्पीड

एक्सप्रेसवे पर 100-120 किमी प्रति घंटा की स्पीड आम बात है. इतनी तेज रफ्तार में टायर लगातार गर्म होते हैं. पुराने टायरों के लिए यह खतरनाक हो सकता है.

Photo: Ashwin Satyadev/ITG

टायर के ट्रेड की चेकिंग

एक्सपर्ट का मानना है कि, यदि टायर का ट्रेड 1.6 मिमी से कम हो तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए. इसके लिए आप सर्विस सेंटर पर जाकर जांच करवा सकते हैं.

Photo: bridgestone.co.nz

ओवरलोडिंग से बचें

ओवरलोडिंग से टायर जल्दी गर्म होता है और फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए गाड़ी की लोड कैपेसिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Photo: unsplash.com

लंबी दूरी में ब्रेक

लगातार कई घंटों तक ड्राइव करने से टायर बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि हर 2-3 घंटे में 10-15 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए.

Photo: Getty

टायर की उम्र

भले ही टायर बाहर से ठीक दिखे, लेकिन अगर वह 4-5 साल पुराना हो चुका है, तो उसकी मजबूती कम हो जाती है. गर्मियों में पुराने टायर ज्यादा रिस्की होते हैं.

Photo: Freepik

सड़क पर जिम्मेदारी

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अचानक ब्रेक लगाना, तेज टर्न लेना या खराब सड़क पर तेज चलाना टायर को नुकसान पहुंचा सकता है. इन बातों का भी ध्यान रखें.

Photo: Ashwin Satyadev/ITG

Read Next