कोई 1.7 लाख तो कोई 210 पर सिमटा, मार्च में किस कंपनी ने कितनी कार बेची
1 April 2026
By: Aajtak Auto
मार्च में रिकॉर्ड तोड़ सेल
मार्च 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक और बेहतरीन महीना साबित हुआ है. इस महीने तमाम कंपनियों ने रिकॉर्ड सेल की है.
Video: ITG
कुछ की सेल हुई कम
हालांकि, कुछ ब्रांड्स की सेल कम भी हुई है. मार्च में कार मार्केट की बात करें, तो मारुति सुजुकी अभी भी मार्केट लीडर बनी हुई है.
Photo: marutisuzuki.com
मार्केट का लीडर मारुति
मारुति ने भारतीय बाजार में 1,72,996 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 28.2 परसेंट की है.
Photo: ITG
टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर
वहीं टाटा मोटर्स दूसरे नंबर पर कायम है. कंपनी ने 66,192 पैसेंजर व्हीकल्स को मार्च में बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 28 परसेंट की है.
Photo: tatamotors.com
महिंद्रा की रिकॉर्ड सेल
महिंद्रा की बात करें, तो कंपनी ने मार्च में 61,045 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 23.5 परसेंट की है.
Photo: auto.mahindra.com
हुंडई की सेल 10.6% बढ़ी
वहीं चौथे नंबर पर हुंडई है, जिसने मार्च 2026 में 48,667 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 10.6 परसेंट की है.
Photo: hyundai.com
किआ और टोयोटा
किआ मोटर्स 5वें पायदान पर है. कंपनी ने मार्च में 27,999 यूनिट्स को बेचा है. वहीं टोयोटा की बात करें, तो कंपनी ने 27,489 यूनिट्स बेची हैं.
Photo: kia.com
VW से रेनो तक की सेल
स्कोडा और वीडब्यू ने कुल 8,726 कार मार्च महीने में बेची हैं. एमजी ने 6,234 कारें, होंडा ने 5514 कारें और रेनो ने 3,588 कारें बेची हैं.
Photo: skoda-auto.co.in
210 पर सिमटी ये कंपनी
इनके अलावा निसान ने 2540 कारें, सिट्रॉन ने 758 कारें, विनफास्ट ने 688 कारें और जीप ने कुल 210 यूनिट्स ही बेची हैं. इनमें तेलंगाना का डेटा शामिल नहीं है.