नई कार खरीदारी 'जेब' पर पड़ेगी भारी! आज से महंगी हुईं ये गाड़ियां

1 April 2026

By: Aaj Tak Auto

आज से बज़ट पर असर

अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज से आपके बजट पर असर पड़ने वाला है. आज से कुछ कारें महंगी होने जा रही हैं.

Video: ITG

कार कंपनियों का फैसला

कार कंपनियों ने बढ़ते लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट के चलते कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है.

Photo: Volkswagen.co.in

कितनी बढ़ेगी कीमत

जानकारी के मुताबिक कारों की कीमतों में करीब 2 से 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी. अलग-अलग कंपनियां अपने हिसाब से कीमतें बढ़ा रही हैं.

Photo: Freepik

कौन सी कारें होंगी महंगी

इस फैसले का असर एंट्री लेवल से लेकर लग्जरी कारों तक देखने को मिलेगा. तो आइये देखें कौन सी कार कितनी महंगी होगी.

Video: ITG

Tata Motors 

टाटा मोटर्स अपने पेट्रोल-डीजल (ICE) गाड़ियों की कीमत में करीब 0.5% की बढ़ोतरी कर रहा है. यानी नेक्सन से लेकर सिएरा तक सभी महंगी होंगी.

Photo: Cars.tatamotors.como

MG Motor

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भी 1 अप्रैल से अपने पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो (पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक) की कीमतों में 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 

Photo: Insta/@mgmotorin

Mercedes-Benz

जर्मनी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भी 1 अप्रैल से अपने कारों की कीमत में तकरीबन 2 प्रतिशत तक इजाफा करने फैसला लिया है.

Photo: ITG

BMW 

लग्ज़री कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भी इस महीने से अपने कारों की कीमत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Photo: Bmw.com

Audi 

ऑडी इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत तक इजाफा करने का फैसला किया है.

Photo: Audi.com

Mini

बीएमडब्ल्यू के मालिकाना हक वाली कंपनी Mini भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक इजाफा कर रही हैं.

Photo: Insta/@mini

क्यों बढ़ रही है कीमत

कीमत बढ़ने के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे बड़ा कारण कच्चे माल जैसे स्टील और एल्युमिनियम की बढ़ती कीमतें हैं, जिससे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ी है.

Photo: Reuters

ये भी है वजह

इसके साथ ही रुपये की कमजोरी भी एक वजह है, क्योंकि कई पार्ट्स विदेश से आते हैं और उनकी लागत बढ़ गई है. 

Photo: PTI

Read Next