चीनी कंपनी ने बनाया कार का पावरबैंक, चलकर आता है घर

21 Mar 2026

By: Aajtak Auto

बेहतर हो रही टेक्नोलॉजी

दुनिया भर में इलेट्रिक व्हीकल्स पर खूब काम हो रहा है. कंपनियां नए-नए व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं, लेकिन चार्जिंग के मामले में चीन दूसरों से ज्यादा काम कर रहा है.

Photo: BYD

चीन की BYD ने हाल में ही अपनी नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी और बैटरी लॉन्च की है, जो सिर्फ 9 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है. 

Photo: BYD

चीन में ही एक कंपनी ने मोबाइल चार्जिंग रोबोट डेवलप किया है. आसान भाषा में आप इसे कार का पावर बैंक समझ सकते हैं. 

Photo: BYD

ये रोबोट जरूरत पड़ने पर किसी भी जगह पर पहुंच जाता है और आपकी कार को चार्ज कर सकता है. ये ऐसी जगहों पर पहुंच रहा है, जहां ईवी चार्जिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है. 

Photo: BYD

ये रोबोट कॉम्पैक्ट और सेल्फ गाइडेड है. इस चार्जिंग रोबोट को मोबाइल ऐप के जरिए बुलाया जा सकता है. इसमें 200kWh तक की बैटरी मिलती है. 

Photo: CALT

फोन से आपकी लोकेशन मिलने के बाद ये चार्जिंग रोबोट खुद-ब-खुद उस जगह तक पहुंचेगा. ये फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. 

Photo: BYD

चीन में Eraergy नाम की कंपनी इसे Energy Tank के नाम से बनाती है. वहीं CATL भी ऐसी ही एक सर्विस CharGo ऑफर करता है. 

Photo: BYD

CATL एक ग्लोबल बैटरी कंपनी है, जो इस क्षेत्र में काम कर रही है. बात करें एनर्जी टैंक की, तो ये तीन वेरिएंट्स 30, 100 और 200kWh कैपेसिटी में आता है. 

Photo: BYD

ये 120W तक की चार्जिंग पावर ऑफर करता है. इस चार्जिंग रोबोट का फायदा उन जगहों पर मिलता है, जहां सामान्य चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं यूज हो पाता है.

Photo: BYD

Read Next