10 July 2026
By: Aajtak Auto
कार मालिकों के लिए चूहे एक बड़ी चुनौती हैं. अगर किसी कार में चूहों ने एंट्री कर ली, तो वायरिंग से लेकर सीट्स और ना जाने क्या-क्या नुकसान हो सकता है.
Photo: Pexels
अगर कार में चूहों की एंट्री को रोकना है, तो इसके लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं. सबसे पहले उन पॉइंट्स को समझते हैं, जिनकी वजह से चूहे कार में घुसते हैं.
Photo: Pexels
सबसे बड़ी वजह जगह होती है. अगर आपकी कार ऐसी जगह खड़ी है, जहां चूहे हैं, तो फिर उनके कार में घुसने के मौके भी बढ़ जाते हैं.
Photo: Pexels
सबसे पहले तो आप अपनी कार कूड़ेदान, झाड़ी, नालों या खाली प्लॉट के पास पार्क ना करें, जहां चूहों का घर हो सकता है. कार को सेफ जगह पर पार्क करें.
Photo: Pexels
चूहे खाने की स्मेल से आकर्षित होते हैं. कार में खाने पीने की चीजों का होना चूहों को निमंत्रण दे सकता है. ऐसे में कार की रेगुलर सफाई बहुत जरूरी है.
Photo: Pexels
आपके एरिया में अगर चूहे ज्यादा हैं, तो आपको रैट रिपेलेंट स्प्रे या अल्ट्रासोनिक डिवाइस का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे चूहों को रोका जा सकता है.
Photo: Pexels
कार को लंबे समय तक पार्क रहने देने से भी चूहों को घुसने का मौका मिल जाता है. इसलिए कार को कुछ-कुछ दिनों पर चलाते रहें.
Photo: Pexels
कुछ कंपनियां वायरिंग के लिए स्पेशल रॉडेंट-प्रोटेक्शन टेप ऑफर करती हैं. आप इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आपको कार को रेगुलर चेक करते रहना चाहिए.
Photo: Pexels
अगर आपकी कार में चूहे घुस आएं, तो उन्हें निकालना बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में बेहतर तो ये होगा कि इनकी एंट्री को ही रोक लिया जाए.
Photo: Pixels