22 July 2026
By: Aajtak Auto
नई कारों में आपको एक फीचर इन दिनों बहुत ही कॉमन मिलेगा. यहां कनेक्टेड लाइट्स की नहीं बल्कि सनरूफ की बात हो रही है.
Photo: Pexels
बारिश के मौसम में ये फीचर कई लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी कार का रख-रखाव ठीक से नहीं करते हैं.
Photo: Pexels
सनरूफ के चारों तरफ छोटे-छोटे ड्रेनेज होल होते हैं, जिससे पानी निकलता है. अगर ये ब्लॉक हो जाएं, तो पानी कैबिन में रिस सकता है.
Photo: Pexels
सनरूफ की रबर सील भी बहुत महत्वपूर्ण है. सील के खराब होने से पानी कैबिन में आ सकता है. इसलिए आपको समय-समय पर इसकी जांच करनी चाहिए.
Photo: Pexels
अक्सर ये ड्रेनेज होल कचरे की वजह से ब्लॉक हो जाते हैं या फिर वक्त से साथ सील खराब हो जाती है. इससे कार में पानी रिस सकता है.
Photo: Pexels
कार के अंदर पानी आने से कई दिक्कत हो सकती हैं. इससे कार में फंगस और बदबू की दिक्कत होगी. आपको इसे तुरंत सुखाना चाहिए.
Photo: Pexels
सनरूफ के जरिए पानी आने से कार का इलेक्ट्रॉनिक्स खराब हो सकता है. ऐसे में अगर आपको पानी आने का कोई साइन दिखे, तो तुरंत सर्विस सेंटर पहुंचे.
Photo: Pexels
बारिश में अगर आप सनरूफ को खुला छोड़ देते हैं, तो ये बड़ी गलती हो सकती है. इसलिए कार को पार्क करने से पहले ध्यान रखें कि सनरूफ अच्छी तरह से बंद हो.
Photo: Pexels
ऐसा नहीं है कि सनरूफ से पानी हमेशा आता है. ऐसा तब ही होगा जब आप इसके मेंटेनेंस का ध्यान नहीं रखेंगे. इससे पानी को निकालने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाता है.
Photo: Pexels